ब्रेकिंग न्यूज़

 उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सर्वसुविधायुक्त वेंटिलेटर एंबुलेंस का किया लाेकार्पण

-कम लागत में मिलेगी जीवनरक्षक सुविधा, उप मुख्यमंत्री ने की अग्रवाल महासभा के सेवा कार्य की सराहना
-समाज सेवा की प्रेरक मिसाल बना अग्रवाल समाज, महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलने का आह्वान
 बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रविवार को बिलासपुर के अग्रसेन चौक में अत्याधुनिक वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस का लोकार्पण किया। यह एंबुलेंस सर्व समाज के लोगों को कम लागत पर उपलब्ध होगी। इस जनसेवा के कार्य के लिए उन्होंने अग्रवाल महासभा को बधाई और शुभकामनाएं दी।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि गंभीर मरीजों को इलाज के लिए अक्सर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाना पड़ता है। ऐसे समय में वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस की आवश्यकता सबसे अधिक होती है। इसके अभाव में कई बार मरीज की जान पर भी संकट आ जाता है।
डिप्टी सीएम श्री साव ने कहा कि अग्रवाल महासभा ने लोगों की इस आवश्यकता को समझते हुए समाज को अत्याधुनिक एंबुलेंस समर्पित की है। यह सेवा अनेक जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होगी। समाज को पोर्टेबल वेंटिलेटर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।
श्री साव ने कहा कि यह एंबुलेंस समाज के हर वर्ग के लिए कम कीमत पर उपलब्ध रहेगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी बड़ी राहत मिलेगी। यह सेवा मानवता और जनकल्याण का उत्कृष्ट उदाहरण है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्रवाल समाज हमेशा से समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और जनहित के अनेक कार्यों में समाज की सक्रिय भागीदारी रही है। अत्याधुनिक एंबुलेंस उपलब्ध कराकर समाज ने अनुकरणीय कार्य किया है।उन्होंने विश्वास जताया कि अग्रवाल समाज भविष्य में भी महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलते हुए सेवा और परोपकार के ऐसे कार्य करता रहेगा। उन्होंने सभी सदस्यों को समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर अग्रवाल महासभा अध्यक्ष श्री बाबूलाल अग्रवाल जी, महामंत्री श्री ओमप्रकाश अग्रवाल जी, प्रदेश महामंत्री श्री राजेंद्र अग्रवाल जी, समाज के प्रबुद्धजन श्री चतुर्भुज अग्रवाल जी, श्री राजकुमार अग्रवाल जी, श्री मनीष अग्रवाल जी, श्री नित्यानंद अग्रवाल जी, श्री सुरजमल अग्रवाल जी, श्री इन्द्रसेन अग्रवाल जी, श्री संतोष अग्रवाल जी, श्री सुरेश जी, श्री प्रह्लाद जी, श्री रामदेव कुमावत जी, श्री राजेश सिंह जी एवं समाज के अलग-अलग विंग के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english