ब्रेकिंग न्यूज़

  अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक सोच अपनाना समय की आवश्यकता -डॉ. दिनेश मिश्र

 - अंधविश्वास, डायन-टोनही जैसी कुप्रथाओं तथा इनके नाम पर होने वाली हिंसा और प्रताडऩा को रोकने के लिए पूरे देश में एक प्रभावी कानून बनाया जाए
रायपुर। वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ एवं अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा कि अंधविश्वास, सामाजिक कुरीतियों तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण के अभाव के कारण आज भी देश में हजारों निर्दोष लोग शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक प्रताडऩा का शिकार हो रहे हैं। विशेष रूप से महिलाओं को डायन/टोनही होने के संदेह में अमानवीय यातनाएं दी जाती हैं तथा अनेक मामलों में उनकी हत्या तक कर दी जाती है। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है और सभ्य समाज के लिए गंभीर चुनौती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" में अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक सोच अपनाने का संदेश देकर एक महत्वपूर्ण सामाजिक विषय को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अंधविश्वास केवल एक गलत धारणा नहीं, बल्कि ऐसा भय है जो व्यक्ति को तर्क, विवेक और सत्य से दूर कर देता है।
डॉ. मिश्र ने बताया कि अंधविश्वास निर्मूलन समिति पिछले तीन दशकों से अंधविश्वास, टोनही प्रथा तथा अन्य सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरण अभियान चला रही है। इस दौरान हजारों महिलाओं को डायन/टोनही के आरोपों के कारण होने वाली प्रताडऩा से बचाया गया है। समिति द्वारा पीडि़त महिलाओं के उपचार, पुनर्वास तथा समाज में सम्मानजनक पुनस्र्थापना के लिए भी निरंतर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा इस गंभीर विषय पर ध्यान दिए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे अंधविश्वास उन्मूलन के प्रयासों को नई गति मिलेगी और समाज में वैज्ञानिक चेतना का विस्तार होगा। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि अंधविश्वास, डायन-टोनही जैसी कुप्रथाओं तथा इनके नाम पर होने वाली हिंसा और प्रताडऩा को रोकने के लिए पूरे देश में एक प्रभावी एवं सशक्त राष्ट्रीय कानून बनाया जाए, ताकि प्रत्येक नागरिक, विशेषकर महिलाओं और कमजोर वर्गों को न्याय एवं सुरक्षा मिल सके।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english