ब्रेकिंग न्यूज़

 मंत्री गजेन्द्र यादव का बच्चों से संवाद, क्लासरूम पहुंचकर सिखाया पहाड़ा

 दुर्ग। शाला प्रवेशोत्सव के तहत शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव आज दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के बोरसी स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, आदर्श कन्या शाला एवं जेआरडी विद्यालय में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किये तथा उन्हें नवीन शिक्षा सत्र की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों को गणवेश एवं जूते भी वितरित किए गए।
      शिक्षा मंत्री बताया यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित पालकों से भी मुलाकात कीये और उनसे अपने बच्चों की नियमित पढ़ाई, विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किये। उन्होंने कहा कि बच्चों की पहली पाठशाला उनका परिवार होता है और अभिभावकों का सहयोग ही उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की सबसे बड़ी प्रेरणा देता है।
      इस अवसर पर विद्यालय में स्थापित स्मार्ट क्लास का लोकार्पण करते हुए मंत्री श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित शिक्षण व्यवस्था विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगी तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप सक्षम बनाएगी।
      कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री सीधे क्लासरूम पहुंचे और बच्चों के बीच बैठकर उनसे संवाद किये। उन्होंने विद्यार्थियों से पहाड़े सुनने के साथ स्वयं भी उन्हें सरल तरीके से पहाड़ा सिखाया तथा पढ़ाई को रुचिकर बनाने के लिए प्रेरित किये। बच्चों की जिज्ञासाओं का उत्तर देते हुए उनके सपनों, भविष्य की आकांक्षाओं और लक्ष्य के बारे में चर्चा की तथा उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासन का पालन करने और निरंतर मेहनत से आगे बढ़ने का संदेश दिया।
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने छात्राओं एवं शिक्षकों से भी संवाद करते हुए शिक्षा के साथ संस्कार, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और छात्राओं को पूरी लगन, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ अध्ययन कर अपने परिवार, समाज और प्रदेश का नाम गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किये।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english