निगम राजस्व विभाग ने 30 जून को 4 करोड़ 32 लाख रूपये से अधिक की राजस्व वसूली की
रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर 30 जून मंगलवार को रायपुर नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य अनुसार 1 करोड़ रूपये से भी अधिक 2124 सम्पतियों से 4 करोड़ 32 लाख 97006 रूपये का राजस्व वसूला गया.
जोन 1 ने 109 सम्पतियों से 38 लाख 65529 रूपये का राजस्व वसूला. जोन 2 ने 262 सम्पतियों से 51 लाख 81007 रूपये की राजस्व वसूली की. जोन 3 ने 192 सम्पतियों से 35 लाख 24 हजार 796 रूपये की राजस्व वसूली की. वंहीं आज जोन 4 ने 206 सम्पतियों से 50 लाख 13920 रूपये की राजस्व वसूली की
इसी प्रकार जोन 5 ने 241 सम्पतियों से 32 लाख 39 हजार 578 रूपये, जोन 6 ने 198 सम्पतियों से 51 लाख 96316 रूपये, जोन 7 द्वारा 122 सम्पतियों से 29 लाख 87 हजार 907 रूपये, जोन 8 द्वारा 204 सम्पतियों से 41 लाख 11 हजार 106 रूपये, जोन 9 द्वारा 327 सम्पतियों से 44 लाख 8 हजार 30 रूपये, जोन 10 द्वारा 263 सम्पतियों से 57 लाख 67 हजार 817 रूपये का राजस्व वसूला गया.
यहां यह विशेष उल्लेखनीय है कि दिनांक 1 जुलाई से 30 सितम्बर 2026 तक वित्त वर्ष 2025-26 के देय सम्पतिकर की राशि की पूर्ण अदायगी करने वाले सम्पति करदाता नागरिकों को सम्पतिकर की राशि में 5% प्रतिशत की छूट प्रदान की जायेगी.













Leave A Comment