ब्रेकिंग न्यूज़

 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से किसान की उर्वरक संबंधी शिकायत का त्वरित निराकरण

-भूमि के अनुरूप परमिट जारी कर तत्काल उपलब्ध कराया गया उर्वरक
-किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन का जताया आभार
-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बन रही जनसेवा, सुशासन और त्वरित समस्या समाधान का प्रभावी माध्यम
  रायपुर।  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जनसेवा, सुशासन और जवाबदेही के प्रति शासन की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रभावी माध्यम बनकर लोगों को समय पर राहत प्रदान कर रही है। सक्ति जिला कलेक्टर कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का गंभीरता, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ निराकरण किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को समयबद्ध तरीके से शासकीय सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। इसी क्रम में सक्ति जिला के विकासखंड डभरा के ग्राम चुरतेली निवासी कृषक श्री रघुनंदन सिदार ने कृषि आदान (उर्वरक) उपलब्ध नहीं होने संबंधी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज कराई थी।
  शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जांच कर शिकायतकर्ता से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। जांच उपरांत विकासखंड डभरा अंतर्गत प्राथमिक सेवा सहकारी समिति कुसमूल के माध्यम से कृषक की भूमि के अनुरूप परमिट जारी कर आवश्यक उर्वरक तत्काल उपलब्ध कराया गया। साथ ही शिकायत का सफलतापूर्वक निराकरण करते हुए शिकायतकर्ता को आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। शिकायत के त्वरित समाधान से संतुष्ट श्री रघुनंदन सिदार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि शिकायत दर्ज होने के बाद उनकी समस्या का शीघ्र समाधान हुआ और समय पर उर्वरक उपलब्ध होने से खेती संबंधी कार्य प्रभावित नहीं हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की संवेदनशील, जवाबदेह एवं जनहितैषी कार्यप्रणाली आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण कर उन्हें राहत प्रदान की जा रही है, जो सुशासन की दिशा में एक प्रभावी और सराहनीय पहल है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english