ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवा सेतु केंद्र से राज कुमार को समय पर मिले आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र

-पुत्री के लिए आवश्यक दस्तावेज मिलने से शासकीय योजनाओं का लाभ पाने का मार्ग हुआ आसान
-441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध, 30 से अधिक विभाग जुड़े
 रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु केंद्र राज्य के जिलो में जनसेवा और सुशासन का सशक्त माध्यम बनकर लोगों को राहत पहुंचा रहा है। इसी तारतम्य में सक्ति जिला में  कलेक्टर सक्ती श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का संवेदनशीलता और तत्परता के साथ निराकरण किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को समयबद्ध तरीके से शासकीय सेवाओं का लाभ मिल रहा है। इसी क्रम में ग्राम कुम्हारीपठान निवासी श्री राज कुमार सिदार ने अपनी पुत्री गीतांजली के लिए जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र एवं आय प्रमाण-पत्र बनवाने हेतु सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किया।
  केंद्र द्वारा आवेदन का सफलतापूर्वक ऑनलाइन पंजीयन कर संबंधित विभाग को अग्रेषित किया गया। निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद हितग्राही को सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र समय पर जारी कर दिए गए। समय पर दस्तावेज प्राप्त होने से राज कुमार सिदार की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ तथा उनकी पुत्री के लिए विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने का मार्ग भी सुगम हो गया। राज कुमार सिदार ने बताया कि उन्हें अपनी समस्या के समाधान की उम्मीद थी, लेकिन इतनी शीघ्र कार्रवाई होने से वे बेहद प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु केंद्र आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है और इसके माध्यम से लोगों को समय पर राहत मिल रही है। 
 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राज कुमार सिदार ने कहा कि शासन की संवेदनशील और जनहितैषी कार्यप्रणाली से आम नागरिकों को वास्तविक लाभ मिल रहा है तथा जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें समय पर राहत प्रदान की जा रही है।
  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रारंभ की गई सेवा सेतु केंद्र की पहल के अंतर्गत अब आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र, विवाह प्रमाण-पत्र, नाम परिवर्तन, भू-नकल सहित 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म सेवा सेतु पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। सेवा सेतु नागरिकों को वन स्टॉप सॉल्यूशन उपलब्ध करा रहा है, जिससे लोग ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित समय-सीमा में विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। यह पहल केवल तकनीकी बदलाव नहीं, बल्कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सकारात्मक परिवर्तन का भी प्रतीक है, जिससे शासन व्यवस्था के प्रति आमजन का विश्वास और सुदृढ़ हुआ है।
  पूर्व में ई-डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म पर केवल 86 सेवाएं उपलब्ध थीं। आमजन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इसका उन्नत संस्करण सेवा सेतु विकसित किया गया, जिसमें अब 441 से अधिक सेवाएं उपलब्ध हैं। इनमें 54 नई सेवाएं जोड़ी गई हैं, जबकि विभिन्न विभागों की 329 री-डायरेक्ट सेवाओं का भी एकीकरण किया गया है। वर्तमान में 30 से अधिक विभाग इस प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं, जिससे नागरिकों को अलग-अलग पोर्टल पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। पूर्व में कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से सीमित शासकीय सेवाएं उपलब्ध थीं, जबकि अब सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र, विवाह पंजीयन सहित अनेक नागरिक सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे शासन की जनहितकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयासों को और अधिक मजबूती मिली है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english