ब्रेकिंग न्यूज़

 सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार करने की दिशा में पहल

0- पैक्स गोढ़ी में ड्रोन से उर्वरक छिड़काव का सफल प्रदर्शन  
0- सहकारी सप्ताह के तहत किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी  
रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में “सहकार से समृद्धि” के संकल्प को साकार करने तथा सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारी सप्ताह के अंतर्गत रायपुर जिले की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पैक्स गोढ़ी में ड्रोन के माध्यम से उर्वरक छिड़काव का सफल प्रदर्शन किया गया।  
यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन में आयोजित हुआ। उनके मार्गदर्शन में किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीकों को पहुंचाने तथा खेती को अधिक वैज्ञानिक, उन्नत एवं लाभकारी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न नवाचार आधारित गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों को ड्रोन तकनीक के व्यावहारिक लाभों से अवगत कराया गया।  
कार्यक्रम में मार्कफेड के प्राधिकृत शशिकांत द्विवेदी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के उपाध्यक्ष अभिनेश कश्यप, सहकार भारती के लक्ष्मीकांत द्विवेदी, उप आयुक्त सहकारिता रायपुर श्रीमती पूर्णिमा सिंह, रायपुर जिले की विभिन्न पैक्स के प्राधिकृतों एवं प्रबंधकों, सीएससी के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में किसानों की गरिमामयी उपस्थिति रही।  
कार्यक्रम के दौरान सीएससी के प्रतिनिधियों द्वारा किसानों को ड्रोन के माध्यम से उर्वरक एवं फसल संरक्षण रसायनों के छिड़काव के लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों को बताया गया कि ड्रोन तकनीक के उपयोग से कम समय में अधिक क्षेत्र में सटीक एवं समान रूप से उर्वरक तथा कीटनाशकों का छिड़काव किया जा सकता है। इससे श्रम एवं लागत में कमी आती है, समय की बचत होती है, रसायनों का संतुलित उपयोग सुनिश्चित होता है तथा फसलों की उत्पादकता एवं गुणवत्ता में वृद्धि होती है। साथ ही किसानों को ड्रोन सेवा प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।  
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी एवं आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से तकनीकी नवाचारों का विस्तार किसानों की आय बढ़ाने तथा “सहकार से समृद्धि” के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english