ब्रेकिंग न्यूज़

 नैनो यूरिया से खेती में आया सकारात्मक बदलाव

-नैनो यूरिया अपनाकर श्री गजानंद सिंह सिदार ने बढ़ाया उत्पादन और घटाई लागत
 सक्ती । कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का बढ़ता उपयोग किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। नैनो उर्वरकों के उपयोग से किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर खेती को अधिक लाभकारी बना रहे हैं। जिला सक्ती के विकासखंड सक्ती अंतर्गत ग्राम अचानकपुर के प्रगतिशील किसान श्री गजानंद सिंह सिदार इसका प्रेरणादायक उदाहरण हैं। श्री गजानंद सिंह सिदार ने पिछले वर्ष से अपनी धान की फसल में नैनो यूरिया का उपयोग शुरू किया। आधुनिक कृषि तकनीक पर विश्वास करते हुए उन्होंने पारंपरिक उर्वरकों के साथ नैनो यूरिया को अपनाया, जिसके सकारात्मक परिणाम उन्हें प्राप्त हुए। उनका कहना है कि नैनो यूरिया के उपयोग से फसल की वृद्धि बेहतर हुई तथा धान की अच्छी गुणवत्ता प्राप्त हुईं, जिससे उत्पादन में वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों पर होने वाला खर्च भी कम हुआ, जिससे खेती की लागत घटी और आर्थिक लाभ बढ़ा। बेहतर परिणाम मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे क्षेत्र के अन्य किसानों को भी नैनो यूरिया अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। श्री गजानंद सिंह सिदार का मानना है कि आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग कर किसान उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ खेती की लागत को भी नियंत्रित कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english