पीएम इंटर्नशिप योजना अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज
-18 से 25 वर्ष तक के आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी हो सकते हैं कार्यशाला में शामिल
बालोद । पीएम इंटर्नशिप योजना 2026 के अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर में आज सुबह 11 बजे से 03 बजे तक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर के प्राचार्य ने बताया कि आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष तक है, वे अपने समस्त शैक्षणिक तथा आवश्यक प्रमाण-पत्र के साथ उक्त कार्यशाला में शामिल होकर अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।










.jpeg)
.jpg)
Leave A Comment