ब्रेकिंग न्यूज़

 प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से परिवार को मिला 2 लाख की बीमा राशि

 महासमुंद  /  प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना द्वारा समय पर प्रदान की गई आर्थिक सहायता परिवार के लिए कठिन समय में आर्थिक संबल सिद्ध हुई तथा दैनिक आवश्यकताओं एवं अन्य जरूरी खर्चों को पूरा करने में सहायक बनी। घोडारी निवासी स्वर्गीय श्रीमती सतरूपा चक्रधारी के निधन उपरांत उनके नामित उत्तराधिकारी श्री पवन चक्रधारी को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत 02 लाख रुपए की बीमा राशि बैंक ऑफ बड़ौदा, मेन ब्रांच, महासमुंद के माध्यम से आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की गई।
उक्त बीमा राशि का दावा स्वीकृत कराने एवं लाभ परिवार तक पहुँचाने में जिला अग्रणी बैंक, महासमुंद के प्रबंधक श्री प्रकाश चन्द्र मेहर, बैंक ऑफ बड़ौदा, मेन ब्रांच, महासमुंद के शाखा प्रबंधक श्री संदीप कुमार साव, बैंक अधिकारी श्री अभिषेक भारती तथा एफएलसी के श्री ओम प्रकाश पटेल का सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। इनके संयुक्त प्रयासों से मृतक के परिवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ समय पर प्राप्त हो सका।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि जीवन बीमा किसी भी परिवार के लिए आर्थिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि केवल एक छोटी वार्षिक प्रीमियम राशि जमा कर कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना से जुड़ सकता है। बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके नामित परिजन को 2 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिससे कठिन परिस्थितियों में परिवार को आर्थिक सहारा मिलता है।
ग्रामीणों से अपील की गई कि वे स्वयं तथा अपने परिवार के पात्र सदस्यों का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में नामांकन कराएँ और अधिक से अधिक लोगों को इस योजना की जानकारी दें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना अकेले न करना पड़े। साथ ही, सभी नागरिकों से समय पर बैंक खाते का नवीनीकरण, प्रीमियम कटौती एवं नामांकन की जानकारी अद्यतन रखने का भी आग्रह किया गया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english