मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से समस्या का हुआ त्वरित समाधान
-40 परिवारों को मिल रही निर्बाध बिजली आपूर्ति
बलरामपुर। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरी है। इसी क्रम में विकासखंड बलरामपुर के ग्राम भवानीपुर में ट्रांसफार्मर के पास केबल खराब होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होने संबंधी शिकायत श्री अभिषेक यादव द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज कराई गई। केबल खराब होने से गांव के लगभग 40 परिवार बिजली समस्या से प्रभावित थे।
शिकायत प्राप्त होते ही विद्युत विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी दल को तत्काल मौके पर भेजा। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आवश्यक परीक्षण एवं मरम्मत कार्य कर विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से सुचारू कर दी गई। इसके बाद भवानीपुर के लगभग 40 प्रभावित परिवारों को पुनः निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलने लगी, जिससे उन्हें राहत मिली। समस्या के त्वरित समाधान पर ग्राम भवानीपुर के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा की जा रही है। उन्होंने सभी विभागों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, जिससे आमजन को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान मिल रहा है।













Leave A Comment