ब्रेकिंग न्यूज़

दीदी के गोठ मासिक रेडियो कार्यक्रम का वार्षिकोत्सव संपन्न

 राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एनआरएलएम) के तहत स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर साझा करने मासिक रेडियो कार्यक्रम दीदी के गोठ का प्रतिमाह के द्वितीय गुरूवार को दोपहर 2 बजे से राज्य के समस्त आकाशवाणी केन्द्रों से प्रसारित किया जाता है। इस रेडियो कार्यक्रम का सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने पर 9 जुलाई 2026 को राज्य, संभाग, जिला स्तर पर दीदी के गोठ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दीदी के गोठ के 12वें एपिसोड का प्रसारण दोपहर 2 बजे से किया गया। जिला स्तरीय दीदी के गोठ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत जिला पंचायत सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, अन्य जिला पंचायत सदस्य, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह सहित जनप्रतिनिधि, बिहान की लखपति दीदीयां, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
दीदी के गोठ मासिक रेडियो कार्यक्रम में राजनांदगांव जिले के ग्राम खैरा से चयनित लखपति दीदी श्रीमती ज्ञानेश्वरी निषाद एवं ग्राम सुकुलदैहान से चयनित लखपति दीदी श्रीमती रूखमणी साहू ने अपनी सफलता की कहानी साझा किया। श्रीमती ज्ञानेश्वरी निषाद ने अपने मध्यमवर्गीय परिवार में कृषि एवं मजदूरी से लेकर बिहान योजना के माध्यम से समूह में पुस्तक संचालन करने एवं कलेक्ट्रेट परिसर राजनांदगांव में राजबिहान रसोई संचालित करते हुए अपने लखपति बनने के सफर को बताया। इसी प्रकार श्रीमती रूखमणी साहू ने बताया कि एक सामान्य गृहणी के रूप में कार्य करते हुए बिहान योजना के तहत समूह से जुड़कर एफएलसीआरपी व बीमा सखी का कार्य प्रारंभ किया तथा फैंसी स्टेशनरी जनरल स्टोर्स, ग्रामीण गैस वितरक एवं सीएससी सेंटर के रूप में 4 से 5 आजीविका गतिविधियों का संचालन कर रही हैं। साथ ही उन्होंने दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के 10वें एपिसोड में प्रसारित कार्यक्रम में सायबर फ्रॉड से बचाव एवं अपना ओटीपी अन्य व्यक्ति को साझा नहीं करने से संबंधित जानकारी से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में जागरूकता आयी है। जिसके लिए श्रीमती रूखमणी साहू ने इस रेडियो कार्यक्रम के लिए शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान ज्ञानेश्वरी निषाद एवं रूखमणी साहू को उनके उत्कृष्ट आजीविकामूलक कार्यों हेतु प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार संभाग स्तर पर दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजनांदगांव जिले के ग्राम कुसमी की लखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद ने मुख्यमंत्री से ऑनलाइन चर्चा करते हुए बिहान योजना के माध्यम से विभिन्न आजीविका  गतिविधियां करते हुए अपने लखपति बनने की कहानी साझा किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english