भिलाई महापौर परिषद की बैठक में कई बड़े एजेंडों पर लगी मुहर
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई की महापौर परिषद की महत्वपूर्ण बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता एवं निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में शहर के विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई। आवश्यक विषयों पर परिषद ने स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्यवाही आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।
बैठक में वार्ड क्रं. 69 एवं 70 हुड़को में सीवरेज पाईप लाईन का नवीनीकरण कार्य, जोन 03 संतोषी पारा में बी.आर. अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन को 2 माह के लिए संचालन/प्रबंधन/संघारण में दिये जाने, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता मापदण्डों से आकस्मिक साफ-सफाई कार्य हेतु 50 कामगार उपलब्ध कराने एव बी.आर. अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन के संचालन, प्रबंधन एवं संधारण हेतु 10 माह के लिए किराये पर दिये जाने नियम शर्तो का अनुमोदन कार्य, वार्ड क्रं. 70 नवनिर्मित मंगल भवन के चारों ओर परिसर गार्डन सौंदर्यीकरण एवं पार्किंग निर्माण कार्य, गोकुल धाम कुरूद में पशुपालकों को आबंटित भूखण्डों के आबंटन के शेष प्रब्याजी राशि एवं भू-भाटक जमा कराने कार्य को महापौर परिषद के सदस्यों ने सर्व सम्मति से सहमति प्रदान की है। चौक चौराहो के नामकरण संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा हुई, जिसमें पूर्व महापौर परिषद का संकल्प जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है उसके बाद ही आगामी बैठक में निर्णय लिया जाएगा।
वहीं खुर्सीपार स्थित पूर्व निर्मित स्टेडियम एवं दुकानों के तकनीकी कार्यो/संधारण हेतु अनापत्ति के संबंध में कार्य को सलाहकार समिति के माध्यम से आगामी महापौर परिषद के बैठक में प्रस्तुत करने एवं निगम क्षेत्रांतर्गत नव निर्मित स्लाटर हाउस को अन्यंत्र स्थानांतरण करने आगामी बैठक में पुनः चर्चा किया जाएगा। इसी कड़ी में महापौर महोदय के अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा हेतु रखा गया, अन्य विषयों को सर्व सम्मति से पारित किया गया है।
महापौर परिषद ने स्पष्ट किया कि स्वीकृत प्रस्तावों के क्रियान्वयन से शहर में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी तथा नागरिकों को बेहतर शहरी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। बैठक में महापौर परिषद के सदस्य सीजू एन्थोनी, लक्ष्मीपति राजू, एकांश बंछोर, संदीप निरंकारी आदित्य सिंह, साकेत चंद्राकर, चंद्रशेखर गंवई, मन्नान गफ्फार खान, लालचंद वर्मा, मीरा बंजारे, मालती ठाकुर, रीता सिंह गेरा, नेहा साहू, अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार दोहरे, उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे, दिनेश कोसरिया, अधीक्षण अभियंता अजीत तिग्गा, जोन आयुक्त येशा लहरे, कुलदीप गुप्ता, अमरनाथ दुबे, अजय गौर, कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह, अरविंद शर्मा, सुनील जैन, संजय अग्रवाल, सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, फत्तेलाल साहू, चंद्रभूषण साहू लेखाधिकारी, राजस्व अधिकारी जे.पी. तिवारी, जावेद अली स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।












Leave A Comment