ब्रेकिंग न्यूज़

राजनांदगांव जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार की जा रही कार्रवाई

 - ग्राम करियाटोला सहित अन्य ग्रामों में रेत के अवैध उत्खनन पर की गई कार्रवाई
- खनिज रेत के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भण्डारण के कुल 52 प्रकरणों में कार्रवाई कर 18 लाख 95 हजार 600 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया

राजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम करियाटोला सहित अन्य ग्रामों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम करियाटोला में शमशान घाट के पास डोंगरगांव निवासी यशवंत साहू के स्वामित्व के ग्रीन नेटजाली से घिरे भूमि पर लगभग 9 टैक्टर ट्राली रेत रखा हुआ पाया गया। भूमि स्वामी यशवंत साहू द्वारा रेत के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर नोटिस जारी किया। इसी तरह डोंगरगांव क्षेत्र से लगे ग्राम करियाटोला-कोहका रोड मटिया के पास शासकीय व निजी भूमि पर अवैध रूप से भण्डारित लगभग 5 हाईवा रेत 3 स्थानों पर रखा पाया गया। जिसे जेसीबी एवं हाईवा के माध्यम से लोड कर शिवनाथ नदी में खुज्जी पुल के पास डाला गया।
खनि अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में खनिज रेत के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भण्डारण के कुल 52 प्रकरणों में कार्रवाई कर 18 लाख 95 हजार 600 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया है। जिसमें खनिज रेत के अवैध परिवहन के 41 प्रकरणों में 10 लाख 33 हजार 200 रूपए, अवैध उत्खनन के 9 प्रकरणों में 7 लाख 20 हजार 600 रूपए तथा अवैध भंडारण के 2 प्रकरणों में 1 लाख 41 लाख 800 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया है। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण की रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english