खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ
रायपुर. जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है - खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।
इसी क्रम में जूनियर सेकेट्रियल असिस्टेंट श्री संतोष कुमार बघेल ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 6 अमलीडीह, एएनएम सुश्री रेणुका साहू ने प्राथमिक शाला ग्राम धनेली (सांकरा) एवं सहायक ग्रेड 3 श्री उत्तम कुमार यादव ने आंगनबाड़ी केंद्र यादव पारा (टिकरापारा) में विद्यार्थियों के साथ जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया।












Leave A Comment