ब्रेकिंग न्यूज़

 नगर निगम जोन 10 ने बोरियाखुर्द नहर रोड में  5 एकड़ निजी भूमि पर पुनः की जा रही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाई

रायपुर. नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित  मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग ने जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन एवं कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कंवर, सहायक अभियंता श्री सुशील अहीर, उप अभियंता श्री नवीन वर्मा  सहित जोन 10 नगर निवेश विभाग के सम्बंधित कर्मचारियो की स्थल पर उपस्थिति में नगर निगम जोन 10 क्षेत्र अतर्गत क्षेत्र अंतर्गत बोरियाखुर्द नहर रोड में लगभग 5 एकड निजी भूमि पर पुनः की जा रही अवैध प्लाटिंग पर वहा पहुंचकर निर्मित की गई अवैध मुरम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर तत्काल रोक लगायी। वहा जाने का मार्ग बाधित किया , साथ ही स्थल पर अवैध नींव को तोड़ा ।
 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग पर तत्काल कारगर रोक लगायी गयी एवं नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग द्वारा रायपुर तहसील कार्यालय में तहसीलदार रायपुर को पत्र लिखकर संबंधित भूमि के वास्तविक भूमि स्वामी के सम्बन्ध में जानकारी शीघ्र देने का अनुरोध पत्र में किया गया है। तहसीलदार कार्यालय रायपुर से इस सम्बन्ध में अधिकृत जानकारी आने पर राज्य शासन के अधिनियम के अनुसार संबंधित अवैध प्लाटिंगकर्ता पर नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई करने सबधित पुलिस थाने में नामजद एफआईआर नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग द्वारा दर्ज करवायी जाएगी।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english