सीएम हेल्पलाइन से अशोक सैनी को मिला त्वरित समाधान
-कुछ ही दिनों में बना मृत्यु प्रमाण पत्र, समस्या हुई दूर
रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रियता से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में पेंड्रा निवासी श्री अशोक सैनी की पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने संबंधी समस्या का समयबद्ध निराकरण किया गया, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली। श्री सैनी की पत्नी का रायपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया था। इसके बाद मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा प्रकरण का त्वरित परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की गई तथा कुछ ही दिनों में उनकी समस्या का निराकरण करते हुए मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया। मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त होने से अब श्री सैनी को आवश्यक शासकीय एवं अन्य वैधानिक प्रक्रियाएं पूर्ण करने में सुविधा होगी।













Leave A Comment