निगम ने विधानसभा मार्ग क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर करने नाले पर निर्मित 5 अवैध पाटो को तोड़ा
रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 9 अतर्गत कुशाभाउ ठाकरे वार्ड कमांक 7 अंतर्गत सड्डू विधानसभा मार्ग में बारिश में जलभराव और यातायात जाम की समस्या को दूर करने नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियता श्री शरद ध्रुव, उपअभियंता श्री अतुल बंसल, श्री रविप्रभात साहू की उपस्थिति में जेसीबी मशीन की सहायता से 5 पाटे नाले के ऊपर से तोडने की कार्यवाही की गई एवं सफाई की बाधा को दूर किया गया। इस कारण होने वाली जलभराव और यातायात जाम की समस्या से भी नागरिको को इससे राहत मिल सकेगी। नाले पर बने अवैव पाटो को हटाकर नाले की अवैध कब्जे के कारण जाम सफाई जेसीबी मशीन की सहायता से करवायी गयी एवं स्वच्छता कायम कर गंदे पानी का सुगम निकास प्रबंधन कायम किया गया।










Leave A Comment