ब्रेकिंग न्यूज़

 राजनांदगांव  जिले में भूमि आईडी में छूटे हुए खसरों को जोडऩे हेतु आज विशेष अभियान

 - किसानों को सेवा सहकारी समिति एवं लोक सेवा केंद्रों में मिलेगी सुविधा
राजनांदगांव  । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में एग्रीस्टेक परियोजना के तहत फार्मर लैंड आईडी तैयार कराने वाले कृषक जिनकी भूमि के सभी खसरे अथवा रकबा उनकी भूमि आईडी से नहीं जुड़ पाए हैं, उनके लिए आज16 जुलाई  को जिलेभर में विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। विशेष अभियान अंतर्गत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में किसानों से संपर्क कर उनकी भूमि आईडी में छूटे हुए खसरों एवं रकबे को जोडऩे की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी सेवा सहकारी समितियों में ऑपरेटरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है तथा लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से भी किसानों को आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। विशेष अभियान अंतर्गत कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, राजस्व विभाग के पटवारी, पंचायत विभाग के ग्राम सचिव तथा अन्य मैदानी अधिकारी किसानों से सीधे संपर्क कर उन्हें निकटतम लोक सेवा केंद्र अथवा सेवा सहकारी समिति तक पहुंचाकर उनकी भूमि आईडी में आवश्यक सुधार एवं छूटे हुए खसरों को जोडऩे का कार्य करेंगे। 
उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि यदि किसी किसान की भूमि आईडी में उसके सभी खसरे अथवा भूमि का रकबा दर्ज नहीं है, तो उसके भूमि संबंधी डिजिटल रिकॉर्ड अपूर्ण माने जाएंगे। ऐसी स्थिति में आगामी डिजिटल क्रॉप सर्वे (डिजिटल गिरदावरी) के दौरान संबंधित खसरों में बोई गई फसल का सही रिकॉर्ड दर्ज कराने में तकनीकी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त भविष्य में विभिन्न कृषि योजनाओं, डिजिटल भूमि अभिलेखों एवं अन्य ऑनलाइन सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में भी परेशानी हो सकती है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों के फार्मर लैंड आईडी में किसी भी प्रकार का खसरा अथवा भूमि का रकबा छूटा हुआ है, तो किसान विशेष अभियान के तहत अपने निकटतम सेवा सहकारी समिति अथवा लोक सेवा केंद्र में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर अपनी भूमि आईडी का सत्यापन एवं सुधार कराने की अपील की गई है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english