ब्रेकिंग न्यूज़

 बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत छात्राओं को दिया गया आत्मरक्षा प्रशिक्षण

 
नर्रा के शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 260 छात्राओं ने लिया प्रशिक्षण
 महासमुंद, / महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण केंद्र के तत्वावधान में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत आज शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नर्रा में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री टिक्वेंद्र जटवार के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में विद्यालय की लगभग 260 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया। साथ ही उन्हें विपरीत परिस्थितियों में आत्मविश्वास के साथ स्वयं की सुरक्षा करने, सतर्क रहने तथा महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी भी दी गई।  प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर आत्मरक्षा के प्रभावी गुर सीखे। विद्यालय के प्राचार्य ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ साथ व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और साहस को भी नई दिशा प्रदान करते हैं।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार, मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण केंद्र, महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद तथा प्रशिक्षण दल का योगदान रहा। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english