ब्रेकिंग न्यूज़

 टीम प्रहरी अभियान- उद्यान परिसर में लाईसेंस फीस का बकाया भुगतान नहीं करने पर 14 दुकानों पर  सीलबंद की कार्रवाई

रायपुर. टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत रायपुर पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के सामने नगर निगम उद्यान परिसर में नगर निगम उद्यान विभाग की टीम ने नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता की टीम के सहयोग से वहां स्थित 14 दुकानों द्वारा नगर निगम लाईसेस फीस का बकाया भुगतान नहीं करने पर सीलबंद करने की कार्यवाही उपायुक्त उद्यान श्रीमती जागृति साहू के मार्ग निर्देशन एवं उप अभियंता उद्यान सुश्री रूचिका मिश्रा की उपस्थिति में की। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम मुख्यालय भवन के सामने निगम उद्यान परिसर में गणपति इंफ्रा को 14 दुकानें 5 वर्ष के लिए संचालित करने का लाईसेंस दिया गया है, जो अगस्त 2026 को समाप्त हो रहा है। सबंधित एजेंसी द्वारा दुकानों का संचालन नगर निगम उद्यान परिसर में किया जा रहा था किंतु उनके द्वारा नियमानुसार लाईसेंस फीस का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा था। इसे देखते हुए निर्देशानुसार नगर निगम उद्यान विभाग द्वारा नगर निवेश उडनदस्ता सहित यातायात पुलिस बल पुलिस की उपस्थिति में टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत नगर निगम को लाईसेस फीस के बकाये की अदायगी नहीं किये जाने पर नगर निगम मुख्यालय भवन के सामने उद्यान परिसर में 14 दुकानों को सीलबंद करने की कड़ी नियमानुसार कार्यवाही की है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english