ब्रेकिंग न्यूज़

 पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: बालोद के महेश कुमार का बिजली बिल हुआ ‘शून्य’

-योजना के तहत 1.08 लाख का अनुदान मिलने पर केन्द्र व राज्य सरकार के प्रति जताया आभार
बालोद। शासन की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए न केवल महंगाई से राहत देने वाली साबित हो रही है, बल्कि यह आर्थिक समृद्धि का नया रास्ता भी खोल रही है। भारी-भरकम बिजली बिल से परेशान बालोद जिले के निवासी श्री महेश कुमार साहू का बिजली बिल अब सिमटकर सीधे ‘शून्य’ हो गया है। श्री महेश कुमार साहू ने लगभग एक वर्ष पूर्व इस योजना से प्रेरित होकर अपने घर की छत पर 05 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया था। सोलर पैनल लगाने से पहले महेश के घर हर महीने औसतन ढाई हजार से पाँच हजार तक का बिजली बिल आता था, जिससे उनके बजट पर काफी असर पड़ता था। लेकिन अब सोलर पैनल से चालू होने के बाद से उनका मासिक बिजली बिल घटकर शून्य हो गया है। इससे वे हर साल हजारों रुपये की सीधी बचत कर रहे हैं। महेश कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत उन्हें सोलर पैनल लगाने की लागत पर केंद्र और राज्य सरकार, दोनों की ओर से भरपूर आर्थिक सहयोग मिला। उन्हें संयुक्त रूप से कुल एक लाख आठ हजार रुपये की सब्सिडी मिली, जिससे सोलर प्लांट की स्थापना की शुरुआती लागत काफी कम हो गई।
महेश कुमार साहू ने इस जनहितकारी योजना के लिए केंद्र और राज्य सरकार का सहदय आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पहले हर महीने 2500 से 5000 रुपये सिर्फ बिजली बिल में चले जाते थे। अब सोलर पैनल लगने से बिल शून्य हो गया है और 1.08 लाख रुपये की सरकारी मदद भी मिली। यह योजना हर आम आदमी के लिए बेहद फायदेमंद है।  इसके साथ ही महेश कुमार ने अपने आसपास और जिले के अन्य लोगों से भी अपील की है कि वे आगे आएं, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएं, पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें और अपने बिजली बिल के आर्थिक बोझ से हमेशा के लिए मुक्ति पाएं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english