ब्रेकिंग न्यूज़

 टेकारी विद्यालय में शपथग्रहण व वृक्षारोपण के साथ छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण

रायपुर । विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय आरंग के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेकारी ( कुंडा ) स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में मंगलवार को गठित छात्रसंघ पदाधिकारियों के शपथग्रहण व विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण के साथ - साथ 23 छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत नि : शुल्क सायकल वितरित किया गया ।
     विद्या की देवी सरस्वती की पूजा - अर्चना व दीप प्रज्वलन के बाद प्राचार्य एस के वर्मा ने नवगठित छात्रसंघ के अध्यक्ष हर्ष शर्मा , संयोजक कु. रेशमी वर्मा , उपाध्यक्ष अरविंद साहू , सांस्कृतिक सचिव करन धीवर , क्रीड़ा सचिव दुष्यंत वर्मा , अनुशासन सचिव नमन भारती , स्वच्छता सचिव नामदेव निषाद व छात्रा प्रतिनिधि कु.ऋतु वर्मा को शपथ दिलायी । इसके साथ ही गुरुजनों , अतिथियों व छात्र - छात्राओं ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर एक पेड़ मां के नाम अभियान में इनकी सुरक्षा की शपथ ली । इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष शंकर वर्मा व सांसद प्रतिनिधि मिथिलेश साहू , पूर्व अध्यक्ष हुलास राम वर्मा , क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य कविता हेमंत कश्यप व‌ जनपद सदस्य राजू मनहरे , सरपंच श्रीमती हेमा राजू यादव व उपसरपंच संतोष वर्मा , ग्रामीण सभा के कोषाध्यक्ष अशोक नायक व पूर्व उपाध्यक्ष छेदन वर्मा व‌ सी एस सी नरेंद्र ठाकुर आदि सहित प्राथमिक , पूर्व व उच्च तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के गुरूजनों सहित विद्यालयीन कर्मी मौजूद रहे । आमंत्रित अतिथियों ने विद्यार्थियों से अनुशासित रहने व गुरुजनों से हर कीमत पर अनुशासन बनाये रखने का आग्रह किया । कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रुप से सोहित वर्मा व प्रभात साहू ने किया ।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english