सियान गुड़ी में वृद्धजनों से आज मिलेंगे शिक्षा विभाग के रिटायर्ड अफसर
फाइल फोटो
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की ओर से संचालित और समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित सियान गुड़ी में गुरुवार, 23 जुलाई को वृद्धजनों से भेंटवार्ता कार्यक्रम रखा गया है। इसमें शिक्षा विभागों से सेवानिवृत्त बुजुर्ग सियान गुड़ी पहुंचेंगे और यहां के वरिष्ठ नागरिकों से भेंट - मुलाकात कर विचारों का आदान- प्रदान करेंगे। महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले के अनुसार इस मौके पर बुजुर्गों को उनकी अभिरुचि के अनुरूप खुला मंच दिया जाएगा। इसमें वे अपनी रुचि के अनुरूप, भजन, गायन सहित किसी विषय पर अपने विचार भी व्यक्त करेंगे। सियान गुड़ी के वरिष्ठ नागरिक रिटायर्ड एजुकेशन अफसरों के साथ कैरम, शतरंज, लूडो, सांप सीढ़ी जैसे खेलों में भी दो-दो हाथ करेंगे।

Leave A Comment