महाराष्ट्र मंडल में आज शाम कांदे नवमी उत्सव
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में गुरुवार, 23 जुलाई को शाम छह बजे से कांदे नवमी उत्सव आयोजित किया गया है। उत्सव शुरू होने से पहले आसन्न 26 जुलाई के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों की बैठक होगी। उसके तत्काल बाद कार्यकारिणी सदस्यों, पदाधिकारियों सहित सभासदों की व्यक्तिगत संगीतमय प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही अन्य कुछ सभासद स्टैंडअप कामेडी भी करेंगे। उत्सव का समापन प्याज से बने सुस्वाद व्यंजनयुक्त रात्रिभोज से होगा। सचिव चेतन गोविंद दंडवते ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में मजेदार चुटकुलों, गानों और मनोरंजक के ठहाके तो लगेंगे ही। साथ ही रात्रिभोज में प्याजी पकौड़े, प्याजी झुनका, प्याज-ककड़ी, प्याजी कचूंबर सहित अनेक व्यंजन रात्रिभोज का आकर्षण होंगे।













Leave A Comment