ब्रेकिंग न्यूज़

 जनगणना-2027 की तैयारियों को मिली गति

0- जिला जनगणना हस्त पुस्तिका निर्माण हेतु अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
0- कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा, सटीक आंकड़े ही विकास योजनाओं की मजबूत नींव
रायपुर। भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (District Census Handbook-DCHB) तैयार किए जाने के उद्देश्य से आज रेडक्रॉस हॉल, कलेक्टोरेट परिसर रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला जनगणना हस्त पुस्तिका तैयार करने की प्रक्रिया, आवश्यक प्रपत्रों, आंकड़ों के संकलन, सत्यापन तथा अभिलेखीकरण संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। \
कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं, नीतियों एवं संसाधनों के प्रभावी नियोजन का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना-2027 के सफल एवं समयबद्ध संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा उनके प्रश्नों का समाधान भी किया गया।  बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित सबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english