छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, अगले 48 घंटे मौसम में बदलाव के आसार नहीं...!
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चार संभाग रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा से मानसून के विदा होने के बाद लगातार तापमान बढ़ रहा है। सभी जिलों में दिन का पारा 30 डिग्री के पार है। अगले 48 घंटे में भी मौसम इसी तरह बना रहेगा। तिल्दा में सबसे अधिक 37.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक 15 अक्टूबर तक प्रदेश से पूरी तरह मानसून विदा हो जाएगा। अगले 24 घंटे मौसम साफ रहेगा। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।










Leave A Comment