गायत्री शक्ति पीठ में गुरु पूर्णिमा पर्व पर 28 व 29 जुलाई को होगा व्यास पूजा एवं यज्ञ का आयोजन
रायपुर:। अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक युगदृष्टा आचार्य पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के आत्मकल्याण एवं समाज परिष्करण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिये संकल्पित गायत्री परिजनों द्वारा रायपुर के समता कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में 28 एवं 29 जुलाई को आध्यात्मिक उल्लास के साथ ’’गुरु पूर्णिमा एवं व्यास पूजा’’ पर्व का भव्य आयोजन किया जा रहा है। गायत्री शक्ति पीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री श्याम बैस ने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत 28 जुलाई (मंगलवार) को सायं 4ः00 बजे से सामूहिक जप/भजन एवं दीप महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा एवं इसके अगले दिन 29 जुलाई (बुधवार) को ब्रम्हमुहूर्त में मां गायत्री को दस पवित्र सामग्रियों - भस्म, शुद्ध मिट्टी, गोबर, गोमूत्र, दूध, दही, घी, हल्दी, कुश के जल एवं शहद से दसविध स्नान कराया जायेगा। प्रातः 9ः00 बजे गुरु चरण पादुका पूजन एवं इसके पश्चात 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ किया जायेगा जिसकी पूर्णाहुति दोपहर 1ः00 बजे होगी। इस दौरान विषेष रुप से गुरु दीक्षा व विद्यारंभ संस्कार के साथ-साथ अन्य विभिन्न संस्कार - पुंसवन, नामकरण, अन्नप्राशन, कर्णक्षेदन, यज्ञोपवित, इत्यादि भी कराये जायेंगे। पूर्णाहुति के पश्चात भोग प्रसाद वितरण होगा।
गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी प्रज्ञा प्रकाश निगम ने बताया कि गुरु पूर्णिमा उत्सव की तैयारी के लिये विगत दिनों मंदिर परिसर में ट्रस्ट मण्डल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य रुप से गायत्री परिवार छ.ग. की जोन समन्वयक श्रीमती आदर्श वर्मा के साथ सर्वश्री सदाशिव हथमल, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, दीनानाथ शर्मा, शैलेश वर्मा, राजेन्द्र स्वर्णकार उपस्थित थे।










.jpg)
Leave A Comment