हाईटेक आंगनबाड़ी में बच्चों का स्वास्थ्य जांच करने 28 को आएगी एम्स की टीम
रायपुर। हाईटेक आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले नौनिहालों के स्वास्थ्य की जांच और उनके डाइट प्लान पर अभिभावकों को जागरूक करने के लिए मंगलवार, 28 जुलाई को रायपुर एम्स के कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग डिपार्टमेंट की टीम पहुंचेगी। नगर निगम के महतारी सदन में महाराष्ट्र मंडल की ओर से संचालित हाईटेक आंगनबाड़ी में एम्स की टीम के आने को लेकर बच्चों के अभिभावक अभी से काफी उत्साहित हैं।
हाईटेक आंगनबाड़ी की प्रभारी डाॅ. शुचिता देशमुख ने बताया कि रायपुर एम्स के काॅलेज ऑफ नर्सिंग की प्रोफेसर कम प्रिसिपल डॉ. बीनू मेथ्यू ने इस संबंध में पत्राचार किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग डिपार्टमेंट की टीम 28 जुलाई को सुबह 10 बजे हाइटेक आंगनबाड़ी आएगी। यहां वे दोपहर 12 बजे तक रहेंगे। इस दौरान वे बच्चों के स्वास्थ्य की जांच, उनकी हाइट, वजन का माप लेंगे। बारिश के मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति रखने वाली सावधानी व सजगता के बारे में अभिभावकों को बताएगी। एम्स की टीम के सामने आंगनबाड़ी के बच्चों से कई एक्टिविटी भी कराई जाएंगी, ताकि उनकी मानसिक व शारीरिक सक्रियता का पता चल सके। डॉ. मेथ्यू अभिभावकों को बच्चे के हाइजिन का विशेष ख्याल रखने और मानसून के हिसाब से न्यूट्रीशियन गाइडेंस का पालन करने की सीख भी देंगी।








.jpg)

.jpg)
Leave A Comment