ब्रेकिंग न्यूज़

 मोवा गारमेंट फैक्ट्री के पुनर्जीवन एवं संचालन की दिशा में बड़ा कदम

0- पीपीपी मॉडल पर 30 वर्ष की लीज हेतु आरएफपी तैयार, महिलाओं के लिए रोजगार सृजन एवं स्थानीय वस्त्र उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
0- महापौर मीनल चौबे ने पहल कर निगम योजना विभाग के अधिकारियों से की विस्तृत चर्चा, दिए आवश्यक निर्देश
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा मोवा (विधानसभा रोड) स्थित गारमेंट फैक्ट्री के पुनर्जीवन, आधुनिकीकरण एवं संचालन हेतु सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी ) मॉडल पर रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) तैयार किया गया है। इस पहल के माध्यम से शीघ्र ही गारमेंट फैक्ट्री के संचालन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी, इस योजना में पहल कर महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम योजना विभाग के अधिकारियों से योजना को लेकर विस्तृत चर्चा की एवं आवश्यक निर्देश दिए।
परियोजना के अंतर्गत चयनित संस्था को 30 वर्ष की लीज़ पर फैक्ट्री परिसर उपलब्ध कराया जाएगा। चयनित संस्था द्वारा अपने व्यय पर आवश्यक मशीनरी की स्थापना, आधुनिकीकरण, संचालन एवं रखरखाव का कार्य किया जाएगा, जिससे बंद पड़ी गारमेंट फैक्ट्री का पुनः संचालन सुनिश्चित हो सकेगा।
इस परियोजना से विशेष रूप से महिलाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा स्थानीय युवाओं को भी रोजगार एवं कौशल विकास का लाभ मिलेगा। परियोजना के क्रियान्वयन में उद्योग विभाग का सहयोग प्राप्त होगा तथा राज्य शासन की औद्योगिक नीतियों के अनुरूप वस्त्र एवं रेडीमेड गारमेंट उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
इस पहल से नगर निगम की निष्क्रिय परिसंपत्ति का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित होगा, स्थानीय औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा नगर निगम की आय में भी वृद्धि होने की संभावना है। नगर निगम द्वारा इस महत्वाकांक्षी परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं प्रारंभ कर दी गई हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english