ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवा-सेतु पोर्टल बना ग्रामीणों का भरोसेमंद साथी

-घर के नजदीक मिली ऑनलाइन विवाह प्रमाण-पत्र की सुविधा
 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।  शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक शासकीय सेवाओं को सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में सेवा-सेतु पोर्टल प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उन्हें समय, श्रम एवं अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल रही है। सेवा-सेतु ऑपरेटर श्री खिलावन सिंह पोट्टाम ने मरवाही विकासखंड के ग्राम सिवनी (सिलवारीटोला) के आवेदक सुषमा को सेवा-सेतु केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन विवाह प्रमाण-पत्र की सुविधा उपलब्ध कराई। इसके परिणामस्वरूप हितग्राही को शासकीय कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ी और घर के निकट ही सहज एवं पारदर्शी तरीके से सेवा प्राप्त हो गई। हितग्राही ने बताया कि पहले ऐसे कार्यों के लिए कई बार कार्यालय जाना पड़ता था, जिससे समय और संसाधनों की अतिरिक्त आवश्यकता होती थी। सेवा-सेतु केंद्र के माध्यम से यह प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक बन गई है। उन्होंने शासन की इस पहल तथा सेवा-सेतु केंद्र के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए इसे ग्रामीणों के लिए अत्यंत उपयोगी व्यवस्था बताया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english