ब्रेकिंग न्यूज़

महापौर मीनल चौबे के नेतृत्व में रायपुर नगर निगम के एमआईसी सदस्य, जोन अध्यक्ष, पार्षद, एल्डरमैन उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मिले

 *महापौर मीनल चौबे के अनुरोध पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर नगर निगम को वार्डो में जलभराव की समस्या दूर करने आवश्यक नाली निर्माण कार्य सहित विकास कार्य तत्काल करवाने लगभग 10 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान करने की सहमति व्यक्त कर  प्रस्ताव भेजने किया निर्देशित*

*महापौर मीनल एवं पार्षदों ने राशि तत्काल स्वीकृत करने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया,अन्य विषयों पर पार्षदों ने विचार रखे, उपमुख्यमंत्री नेउन्हें किया आश्वस्त*
रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम में सत्ता पक्ष भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल के , नगर निगम रायपुर के समस्त पार्षदों ने महापौर श्रीमती मीनल चौबे  के नेतृत्व में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव से सौजन्य भेंट कर राजधानी रायपुर शहर में विभिन्न मदों के अंतर्गत स्वीकृत एवं संचालित विकास कार्यों के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हुये उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक के दौरान महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर नगर निगम में जोन स्तर पर आयोजित बैठकों का उल्लेख करते हुए शहर में जलभराव एवं पेयजल व्यवस्था से संबंधित वार्ड स्तरीय आवश्यक कार्यों के लिए अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इस पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने  तत्काल सहमति व्यक्त करते हुए लगभग 10 करोड़ रूपये तक के आवश्यक विभागीय कार्य प्रस्ताव रायपुर नगर निगम में अविलम्ब तैयार कर उन्हें राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को तात्कालिक स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रशासनिक तौर पर भेजने के निर्देश दिए.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे के रायपुर नगर निगम को अतिरिक्त राशि देने तत्काल लगभग 10 करोड़ की राशि स्वीकृत करने प्रमुख रूप से स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड क्रमांक 44 में अम्बा मन्दिर एवं गद्दा लाईन के पास नाली निर्माण कार्य, भक्त माता कर्मा वार्ड क्रमांक 67 में कराके बार से कुशालपुर चौक तक नाली निर्माण कार्य, शहीद पंकज विक्रम वार्ड क्रमांक 58 में देवी लक्ष्मी हॉस्पिटल के पास नाली निर्माण कार्य, पण्डित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 9 में श्मशानघाट में शेड निर्माण कार्य, रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 49 में श्रीराम मन्दिर के पास नाला निर्माण कार्य एवं अन्य वार्डो में विकास कार्यों हेतु नगर निगम रायपुर में तत्काल विभागीय कार्य प्रस्ताव बनाकर राशि स्वीकृति हेतु राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को भेजने चर्चा में सहमति व्यक्त की गयी।
बैठक में उपस्थित रायपुर नगर निगम के सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों एवं जनसमस्याओं से उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव को अवगत कराया।
रायपुर नगर निगम भाजपा पार्षद दल के सचेतक एवं डीडी नगर वार्ड क्षेत्र के पार्षद श्री आशु चंद्रवंशी ने रायपुर नगर निगम की सफाई व्यवस्था के केंद्रीयकरण को लागू करने से पूर्व इसकी विस्तृत समीक्षा एवं सभी पक्षों पर विचार किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर नगर निगम जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू एवं जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा  ने रायपुर नगर निगम में जोनों के अधिकारों में हो रही कटौती के संबंध में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव का ध्यान आकृष्ट किया। वहीं जल विभाग के अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू  ने रायपुर शहर के लिए अतिरिक्त फिल्टरप्लांट एवं नई पानी टंकी की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
बैठक में रायपुर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, वित्त विभाग अध्यक्ष श्री महेंद्र खोडियार, वार्ड पार्षद श्री प्रदीप वर्मा, श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, एल्डरमैन श्री मित्रसेन धीमान, श्री ऋषि साहू  सहित रायपुर नगर निगम के अन्य जनप्रतिनिधियों ने  विचार व्यक्त करते हुए अपने सुझाव उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव को दिए ।
उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव ने रायपुर नगर पालिक निगम के  जनप्रतिनिधियों के सभी विचारों को गंभीरतापूर्वक सहृदयता से सुना तथा सभी उनकी सभी मांगों एवं सुझावों पर विभागीय स्तर पर आवश्यक चर्चा कर सकारात्मक निर्णय लेने का उन्हें आश्वासन दिया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english