पावर कंपनी के प्रदेशभर के समस्त कार्यालयों मे 1 अगस्त से ई.ऑफिस प्रणाली लागू
रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज द्वारा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिताए दक्षता एत्वरित निस्तारण एवं संपूर्ण डिजिटलीकरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए ई.ऑफिस प्रणाली का प्रदेशभर के सभी क्षेत्रीय ;रीजनलद्ध एवं संभागीय डिविजनद्ध कार्यालयों में 1 अगस्त से अनिवार्य रूप से लागू कर दिया गया हैं।
ई.ऑफिस प्रणाली के सफल क्रियान्वयन के लिए कंपनी द्वारा जुलाई माह में व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरे माह प्रत्येक गुरुवार को दो पालियों में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गएए जिनमें अधिकारी एवं कर्मचारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ;टब्द्ध अथवा प्रशिक्षण कक्ष में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया
इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में 1ए200 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान फाइलों के डिजिटल संचालनए नोटशीट एवं पत्राचारए दस्तावेज प्रबंधन तथा ऑनलाइन अनुमोदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। ईआईटीसी से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रदेशभर में कुल 800 कार्यालय संचालित है। इन कार्यालयों के लिए अब तक लगभग 5000 आईडी बनाए गए है।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीजमुख्यालय में नवम्बर 2025 से ई आफिस का क्रियान्वयन किया जा रहा हैं। जिसके अंतर्गत अब तक कंपनीवार अद्यतन रिपोर्ट अनुसार ट्रांसमिशन कंपनी में फाइल काउंट 4244 एवं आवक की संख्या 21 हजार 728 हैए डिस्ट्रीब्यूशन कंननी में फाइल काउंट 10 हजार 774 एवं आवक संख्या 22हजार 764ए इसी प्रकार जनरेशन में फाइल काउंट 7724 एवं आवक संख्या 32हजार791 है। पावर ट्रांसमिशन कंपनी की मुख्य अभियंता श्रीमती एचआर श्रीमती रश्मि वर्मा ने समस्त कार्यालयों में ई आफिस प्रणाली को अनिवार्य रूप से लागू करने हेतु परिपत्र भी जारी किया है। ई.ऑफिस के प्रभावी क्रियान्वयन से पेपरलेस कार्य संस्कृति को बढ़ावा मिलेगाए कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिताए उत्तरदायित्व एवं गति आएगी तथा फाइलों के निस्तारण की प्रक्रिया अधिक सरलए सुरक्षित और समयबद्ध होगी।










Leave A Comment