ब्रेकिंग न्यूज़

 वाराणसी से लाए गए पवित्र माटी युक्त कलश श्री राम मंदिर पहुँचे, साधु-संतों की उपस्थिति में हुई विशेष पूजा-अर्चना व कलश स्थापना

-प्रदेश महामंत्री व जयंती कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक अखिलेश सोनी ने बताया : संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के 'समरसता संकल्प अभियान' को अपूर्व समर्थन
-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश के साधु-संत एवं विभिन्न समाजों के समाज प्रमुख उपस्थिति में 4 अगस्त को पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में कलश वितरण का कार्यक्रम होगा
 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के निमित्त आयोजित 'समरसता संकल्प अभियान' के तहत वाराणसी से पवित्र माटी युक्त कलश लेकर निकला भाजपा का प्रतिनिधिमण्डल शुक्रवार, 31 जुलाई को राजधानी पहुँचा। अम्बिकापुर में भव्य स्वागत के पश्चात यह यात्रा जगह-जगह जन-अभिनंदन स्वीकार करते हुए बिलासपुर पहुँची। शुक्रवार को यह यात्रा दोपहर राजधानी के बंजारी माता मंदिर पहुँची जहाँ से शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए श्री राम मंदिर पहुँची। श्रीराम मन्दिर में जहाँ पूज्य साधु-संतों की गरिमामय उपस्थिति में पवित्र कलश, वाराणसी की माटी का विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर कलश की स्थापना की गई।
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं संत रविदास जयंती कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक अखिलेश सोनी ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि संत रविदास के समरस समाज के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए यह माटी युक्त पवित्र कलश अगले चरण में प्रदेश के सभी जिलों में जाएगा। उनकी 650वीं जयंती के इस ऐतिहासिक अवसर पर वाराणसी से लाई गई पवित्र माटी युक्त कलश का स्वागत अभियान प्रदेश के प्रत्येक जिले में निरंतर चलाया जाएगा। श्री राम मन्दिर में पूजन के पश्चात यह पवित्र कलश प्रदेश भाजपा के सभी संगठन जिलों में दर्शन एवं पूजन हेतु पहुँचाया जाएगा, ताकि पूरे प्रदेश में समरसता और सद्भाव का वातावरण निर्मित हो सके। श्री सोनी ने बताया कि आगामी 4 अगस्त को पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में कलश वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश के साधु-संत एवं विभिन्न समाजों के समाज प्रमुख उपस्थित रहेंगे। ये कलश प्रदेश के 36 संगठन जिला के जिलाध्यक्षों को सौंपे जाएंगे, जिसके बाद प्रदेश के 479 मण्डलों के सभी गांवों में दर्शन के लिए जाएगा। 
इस दौरान श्री राम मंदिर में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, डॉ. नवीन मार्कंडेय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव,कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, श्यामबिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, विधायक राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, समरसता संकल्प अभियान सह संयोजक शंकर अग्रवाल, सुरेंद्र पाटनी, रमेश सिंह ठाकुर, श्याम नारंग, संजय श्रीवास्तव, दीपक म्हस्के, गौरीशंकर श्रीवास, मोना सेन, अमित साहू, किशोर महानंद सहित प्रदेश के पूज्यनीय साधु-संत, भाजपा पदाधिकारी, सहित बड़ी संख्या में आम जन व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पवित्र कलश का दर्शन किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english