ब्रेकिंग न्यूज़

निरन्तर स्वच्छता जनजागरूकता अभियान को अच्छा प्रतिसाद

 *विभिन्न वार्डो की भिन्न बस्तियों के रहवासी आमजन घर से सूखा और गीला कचरा पृथक - पृथक कर पृथक डस्टबिन में रखकर सफाई मित्र को सफाई वाहन में रहे*
 *नगर निगम जोन 3अंतर्गत वार्ड 47 के पार्षद एमआईसी सदस्य संतोष सीमा साहू अपने घर से प्रतिदिन नियमित सूखा एवं गीला कचरा पृथक - पृथक करके पृथक डस्टबिन में रखकर सफाई मित्र को सफाई वाहन में दे रहे एवं वार्डवासियों को निरन्तर  कर रहे जागरूक*
रायपुर/ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग एवं स्वच्छ भारत मिशन शाखा द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर एवं नगर निगम आयुक्त श्री सबित मिश्रा के निर्देशानुसार सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डो में निरन्तर आमजनो के मध्य स्वच्छता जागरूकता अभियान सभी वार्ड पार्षदों की अगुवाई में जोन कमिश्नरो एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में चलाये जाने का अब राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में फील्ड पर अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इसका सकारात्मक प्रभाव प्रतिदिन नियमित डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कार्य के दौरान फील्ड में सामने आ रहा है।
 नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र में मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक 47 क्षेत्र के अंतर्गत शताब्दी नगर तेलीबाँधा में जोन क्रमांक 3 क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 47 के पार्षद एमआईसी सदस्य श्रीमती संतोष सीमा साहू प्रतिदिन नियमित रूप से अपने घर का सूखा एवं गीला कचरा पृथक करके पृथक - पृथक डस्टबिन में रखकर सफाई मित्र को सफाई वाहन में दे रहे हैँ एवं वार्डवासियों को अपने घर पर ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का पालन कर प्रतिदिन नियमित घर का सूखा एवं गीला गीला कचरा पृथक करके पृथक - पृथक डस्टबिन में रखकर सफाई मित्र को सफाई वाहन में देने एवं बाहर कचरा नहीं फेंककर वार्ड एवं रायपुर शहर क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुन्दर राजधानी बनाने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करवानेनिरंतर समस्त वार्डवासियों से विनम्र अपील कर रहे हैँ.
 
रायपुर नगर पालिक निगम के विभिन्न जोन क्षेत्रों में वार्डों के भिन्न अन्य विभिन्न मोहल्लों , बस्तियों के रहवासी आमजनों द्वारा अपने घरों में 2 पृथक - पृथक डस्टबिन रखकर उसमें सूखा और गीला कचरा पृथक -पृथक डस्टबीन में रखकर प्रतिदिन नियमित सफाई मित्र को सफाई वाहन में दिया जा रहा है। 
 
रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग एवं स्वच्छ भारत मिशन शाखा ने समस्त नगरवासियों से प्रतिदिन डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने उनके घरो पर आ रही सफाई वाहनो में सफाई मित्र को घर से ही सूखा और गीला कचरा पृथक -पृथक करके पृथक -पृथक डस्टबिन में देकर रायपुर शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर राजधानी बनाने अपनी सक्रिय सहभागिता रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में दर्ज करवाने की एक बार पुनः विनम्र अपील की है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english