ब्रेकिंग न्यूज़

नगर निगम अपर आयुक्त ने रायपुर जिले के नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

 रायपुर / रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम के अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू ने नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में रायपुर जिले के नगरीय निकायों नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की बैठक लेकर जिले के नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए. समीक्षा बैठक के दौरान नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय एवं नगर निगम सचिव श्रीमती संगीता साहू की उपस्थिति रही.
अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू ने रायपुर जिले के नगरीय निकायों के अधिकारियों को नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में बारिश में होने वाली जलभराव की समस्या को दूर करने एवं नगरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने का कार्य प्राथमिकता के साथ करवाना सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया.
 अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू ने रायपुर जिले के नगरीय निकाय अधिकारियों को केन्द्र प्रवर्तित और राज्य प्रवर्तित योजनाओं के विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर सभी विकास कार्यों को सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा में गुणवत्ता सहित पूर्ण करवाने निर्देशित किया.
नगर निगम अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू ने रायपुर जिले के नगरीय निकायों के सम्बंधित अधिकारियों को मानसून में मौसमी बीमारियों की नगरीय निकाय क्षेत्र में कारगर रोकथाम करने नगरवासियों के मध्य निरंतर स्वच्छता जनजागरूकता अभियान चलाये जाने निर्देशित किया. 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english