महाराष्ट्र मंडल में अंताक्षरी स्पर्धा रविवार को
-संत ज्ञानेश्वर सभागृह में करीब 12 घंटे चलने वाली प्रतियोगिता के लिए सभी 36 टीमें फाइनल
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल ने तिलक जयंती के अवसर पर रविवार, नौ अगस्त को नगर स्तरीय अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन गया है। स्पर्धा के लिए राजधानी की सभी 36 टीमें फाइनल हो गई हैं। खेलकूद समिति और गायन कराओके समिति द्वारा संत ज्ञानेश्वर सभागृह में सुबह 8:30 बजे से प्रतियोगिता शुरू होगी। अंताक्षरी स्पर्धा का यह 11वां वर्ष है और इसे दिव्यांग बालिका विकास गृह के सहायतार्थ हर साल आयोजित किया जाता है।
उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि लगभग 12 घंटे तक चलने वाली मैराथन अंताक्षरी स्पर्धा में दर्शकों से भी फिल्मी गानों से संबंधित रोचक प्रश्न पूछे जाएंगे। सही जवाब देने वाले दर्शकों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। सभागृह के बाहर लॉबी में स्वादिष्ट व्यंजनों व नाश्ते के एक से एक स्टॉल दर्शकों के साथ टीमों के प्रतिभागियों व उनके परिजनों को लुभाएंगे। अंताक्षरी स्पर्धा की विजेता टीम को 6000 रुपये नगद के साथ चैंपियन ट्रॉफी, प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इसी तरह उप विजेता टीम को 3000 रुपये व तीसरे स्थान वाले ग्रुप को 2000 रुपये नगद के साथ ट्रॉफी, प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इसी तरह स्पर्धा में भाग लेने वाली सभी 36 टीमों के लिए बेस्ट अटैम्प्ट ग्रुप, बेस्ट थीम ड्रेन ग्रुप, बेस्ट सिंगर ग्रुप, बेस्ट डिसेंट ग्रुप, बेस्ट कोऑपरेट ग्रुप को एक-एक हजार रुपये का कैश प्राइज भी दिया जाएगा। सभी टीमों को ट्राफी, खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
कराओके गायन समिति की समन्वयक भारती पलसोदकर ने बताया कि मंडल अंताक्षरी स्पर्धा का फेसबुक लाइव प्रसारण होगा। प्रत्येक स्लॉट में गाने व सवालों के पांच राउंड होंगे और इसी बीच अंकों के आधार पर सरप्राइस बोनस सवालों के माध्यम से पीछे चल रही टीम को प्रतिद्वंद्वी टीमों से बराबरी करने या आगे निकलने का अवसर मिलेगा। इस तरह छह स्लॉट की स्पर्धा में 30 विभिन्न राउंड में प्रतिभागियों को कसौटी में परखा जाएगा। कोई भी राउंड किसी भी स्लॉट में कराए गए राउंड से मेल खोता हुआ नहीं होगा अर्थात सभी छह स्लॉट के सभी 30 राउंड अलग- अलग ही होंगे। इस तरह छह स्लॉट की स्पर्धा में छह विजेता टीमें फाइनल में पहुंचेंगी और सातवें फाइनल स्लॉट में परफार्मेंस के आधार पर विजेता, उप विजेता और तीसरे स्थान वाली टीम घोषित की जाएगी।
अंताक्षरी स्पर्धा की प्रतिभागी टीमें:-
झंकार बीट्स, पीएनबी तरंग, शाइनिंग स्टार, सरस, सरगम के सितारे, स्वर वारकरी, मल्हार, झंकार केशरियो, प्रज्ञा मैत्री, दीवाने मस्ताने, सुर धारा, जल तरंग, दिव्यांग बालिका ग्रुप, सदाबहार ग्रुप, सुर संगम, मधु फाउंडेशन, सप्त सुर, गूंजन, बेमिसाल सुर के शिकारी, निमया सेवाजतन फाउंडेशन, माँ ग्रुप, स्वरांजलि ग्रुप, सुर संतृप्ति- 1, गान चतुर्वेद, हम से है जमाना, सुर संतृप्ति- 2, श्रावणी, सुर संगवारी, मैत्री, लिसियन, डब्लू. सी, सा रे ग म, रिमझिम फुहार, तराना, निनाद, शिवाय।







.jpg)
.jpg)

Leave A Comment