ब्रेकिंग न्यूज़

 दिव्‍यांग बालिका विकास गृह के अतिरिक्‍त कमरों का शिलान्‍यास शनिवार को

-विधायक राजेश मूणत मुख्‍य अतिथि और महापौर मीनल छगन चौबे, नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौर, पीडब्‍ल्‍यूडी प्रभारी दीपक जायसवाल, जोन– 7 की अध्‍यक्ष श्‍वेता विश्‍वकर्मा, एमआईसी सदस्‍य भोलाराम साहू, पार्षद आनंद अग्रवाल होंगे विशेष अतिथि
 रायपुर। समता कॉलोनी स्थित महाराष्‍ट्र मंडल के दिव्‍यांग बालिका विकास गृह में 20 लाख रुपये की विधायक निधि से नगर पालिक निगम की ओर से बनने वाले अतिरिक्‍त कमरों का शिलान्‍यास समारोह शनिवार, आठ अगस्‍त को दोपहर 11 बजे आयोजित किया गया है। समारोह के मुख्‍य अतिथि रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश मूणत और विशेष अतिथि महापौर मीनल छगन चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, जोन– सात की अध्‍यक्ष श्‍वेता विश्‍वकर्मा, पीडब्‍ल्‍यूडी प्रभारी दीपक जायसवाल, एमआईसी सदस्‍य भोलाराम साहू, पार्षद आनंद अ्ग्रवाल, भाजपा के तात्‍यापारा के मंडल अध्‍यक्ष चैतन्‍य टावरी, भाजपा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के संयोजक ओंकार बैस और पार्षद मीना ठाकुर कार्यक्रम के विशेष अतिथि होंगे। महाराष्‍ट्र मंडल के अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले कार्यक्रम की अध्‍यक्षता करेंगे।   
पीडब्‍ल्‍यूडी प्रभारी दीपक जायसवाल ने बताया कि दिव्‍यांग बालिका विकास गृह में अतिरिक्‍त कमरों के शिलान्‍यास के अलावा भी समारोह में प्रधानमंत्री आवास योजना के लगभग 500 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। साथ ही उज्‍जवला योजना के 30 आवेदनकर्ताओं को इस मौके पर ससम्‍मान गैस कनेक्‍शन दिए जाएंगे। जायसवाल के अनुसार इस मौके पर चिरहुलडीह वार्ड में दो स्‍थानों रामकुंड और कारी तालाब आमापारा सब्‍जी बाजार के पास पर 12 लाख रुपए की लागत से लगे हाईमास्‍ट का भी लोकार्पण अति‍थिगण करेंगे। इस तरह मूणत अपने विधानसभा क्षेत्र में करीब एक करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
कार्यक्रम में अतिथिगण बूढ़ापारा स्‍थि‍त इनडोर स्‍टेडियम के 14 करोड़ रुपये के उन्‍नयन कार्यों के साथ ही नगर निगम की ओर से विकास और जनसुविधा शुरू करने वाले कार्यों की चर्चा भी की जाएगी।  
मंडल अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले ने बताया कि गुरुवार को दोपहर दिव्‍यांग बालिका विकास गृह में टीम दीपक जायसवाल के साथ टीम महाराष्‍ट्र मंडल की कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें मिनट- टू- मिनट कार्यक्रम अपडेट किए गए। भाजपा के पदाधिकारी व नगर निगम के अधिकारि‍यों व मंडल अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले, दिव्‍यांग बालिका विकास गृह प्रभारी मालती मिश्रा, सियान गुडी के प्रभारी प्रवीण क्षीरसागर, सचेतक रविंद्र ठेंगडी सहित अन्‍य पदाधिकारी व महाराष्‍ट्र मंडल के स्‍टाफ के सदस्‍य उपस्थित रहे। 
काले ने जानकारी दी कि साल 1995 में समता कॉलोनी में भीमसेव भवन के सामने मार्ग के अंतिम छोर पर निर्मित दिव्‍यांग बालिका विकास गृह का नवीनीकरण साल 2025 में किया गया। इससे यहां समाज कल्‍याण विभाग द्वारा अनुदानित और महाराष्‍ट्र मंडल की ओर से संचालित सियान गुड़ी (वरिष्‍ठ नागरिकों के लिए सर्व सुविधायुक्‍त डे केयर सेंटर) का संचालन किया जा रहा है। काले ने बताया कि महिला बाल विकास विभाग और समाज कल्‍याण विभाग की ओर से 20 मूक- बधिर बालिकाएं भी पिछले कुछ महीनों से शिक्षा, आवास सहित समूचे देखभाल के लिए दिव्‍यांग बालिका विकास गृह को सौंपी गई हैं। वे भी यहीं दिव्‍यांग बालिका विकास गृह में अस्‍थि‍ बाधित बालिकाओं के साथ निवास कर रहीं है। अब यहां विधायक राजेश मूणत की विधायक निधि से बनने वाले कमरों से मूक- बधिर बालिकाओं सहित दिव्यांग बच्चियों की सुविधाएं और बेहतर हो जाएंगी। 
अध्‍यक्ष काले ने अपनी कार्यकारिणी के साथ समीपस्‍थ रहवासियों से शिलान्‍यास कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। साथ ही विधायक मूणत का दिव्‍यांग बालिका विकास गृह में अतिरिक्‍त कमरे बनाने के लिए विधायक निधि से 20 लाख रुपये स्‍वीकृत करने के लिए आभार व्‍यक्‍त किया। आध्‍यात्मिक समिति की अध्‍यक्ष आस्‍था अभय काले के अनुसार समूचा आयोजन शनिवार को होने के कारण शिलान्‍यास कार्यक्रम संपन्‍न होने के साथ ही सियान गुड़ी के वरिष्‍ठ नागरिकों के साथ महाराष्‍ट्र मंडल के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्‍य सस्‍वर हनुमान चालीसा पाठ करेंगे। इसमें उपस्थित आम श्रद्धालुओं का साथ मिलने की संभावना है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english