गणेशोत्सव में नृत्य और शिल्पकला समिति देगी सांस्कृतिक प्रस्तुति
- महाराष्ट्र मंडल की समिति ने पहली ही बैठक में तय की कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियां शुरू
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की नृत्य और शिल्पकला समिति गणेशोत्सव 2026 के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें मराठी और सनातन संस्कृति को प्रदर्शित करती नाट्य प्रस्तुति कार्यक्रम की प्राथमिकता होगी। महाराष्ट्र मंडल के सचिव चेतन दंडवते और सहसचिव अजय पोतदार ने समिति के पदाधिकारियों को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपते हुए पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने को कहा है।
नृत्य और शिल्पकला समिति की समन्वयक रचना ठेंगड़ी ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल की इस नई समिति की पहली बैठक में मंडल के सचिव चेतन दंडवते और सहसचिव अजय पोतदार विशेष रूप से उपस्थित थे। महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित होने वाले 12 दिवसीय गणेशोत्सव के 11 दिन विविध प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में बच्चों और महिलाओं के लिए सांस्कृतिक मंचीय कार्यक्रम की जिम्मेदारी नृत्य और शिल्प कला समिति को सौंपी गई है।
रचना के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा जल्द तैयार की जाएगी। कोशिश होगी कि कार्यक्रम में हर आयुवर्ग के प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां हों, ताकि संस्कार से जुड़े संदेश बेहतर तरीके से युवाओं सहित समूचे समाज तक पहुंचे। धार्मिक उत्सव होने के कारण फिल्मी गीतों के चयन पर भी गंभीरता बरती जाएगी। बैठक में सोनाली एम. कुलकर्णी, स्मिता बल्की, अनिता लांगे, वर्षा राऊत, श्रेया टल्लू, शेखर क्षीरसागर, आशा बारेवार उपस्थित रहीं।





.jpg)





Leave A Comment