ब्रेकिंग न्यूज़

विधायक राजेश मूणत ने बिन्दा बाई सोनकर स्कूल में विधायक निधि से 25 लाख में अतिरिक्त कक्ष निर्माण शीघ्र करने किया भूमिपूजन

-रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी देने एवं 90 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को 10-10 हजार रूपये प्रोत्साहन पुरस्कार देने की घोषणा की
रायपुर/ रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री श्री राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर निगम जोन 5 अंतर्गत ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड अंतर्गत अश्विनी नगर में बिन्दा बाई सोनकर स्कूल में रायपुर पश्चिम विधायक निधि मद से 25 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से स्कूल में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य का शिलान्यास कर श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन रायपुर नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, पार्षद श्री रवि सोनकर, एल्डरमैन श्री रामकिंकर सिंह ठाकुर, श्री अनिल सोनकर, अमलेश्वर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री दयानन्द सोनकर, पूर्व एल्डरमैन डॉ सुखनन्दन सोनकर, सोनकर समाज प्रदेश अध्यक्ष, पदाधिकारियों, स्कूल प्राचार्य, शिक्षकों, शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों, जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता श्री नागेश रामटेके, उपअभियंता सुश्री प्राची चौबे सहित महिलाओं, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों, नवयुवकों, आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य करते हुए शानदार सौगात दी.
रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने मंच से 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में आने वाले स्कूल के विद्यार्थियों को स्कूटी देने एवं 90 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले सभी विद्यार्थियों को 10 हजार रूपये का स्वेछानुदान विधायक निधि मद से प्रोत्साहन राशि स्वरूप दिए जाने की घोषणा की है.
रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने बिन्दा बाई सोनकर स्कूल का अच्छी तरह से संचालन करने पर सोनकर समाज के पदाधिकारियों को सराहा. उन्होंने सोनकर समाज के दानवीरों को सराहा एवं बिन्दा बाई सोनकर द्वारा स्कूल खोलने भूमि का दान देने का अनुकरणीय कार्य बतलाया.
नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत को विकास पुरुष बतलाया एवं दानवीर माता बिन्दा बाई सोनकर द्वारा स्कूल खोलने 30 वर्ष पूर्व लगभग 6 एकड़ की भूमि स्वेच्छानुदान दिया, वह अनुकरणीय कार्य है.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english