ब्रेकिंग न्यूज़

मिनीमाता को 54 वी पुण्यतिथि पर किया सादर नमन

रायपुर/ मिनीमाता को 54 वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन करने राजधानी शहर रायपुर के न्यू बस स्टैण्ड पंडरी स्थित प्रतिमा स्थल के समक्ष रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के तत्त्वावधान में नगर निगम जोन 2 के सहयोग से पुष्पांजलि आयोजन रखा गया।
        प्रमुख रूप से पुष्पांजलि आयोजन में प्रतिमा स्थल पहुंचकर मिनीमाता का नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री अमितेष शुक्ल, नगर निगम सस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, राजस्व विभाग अध्यक्ष श्री अवतार बागल, शहीद हेमूकालाणी वार्ड पार्षद श्रीमती कृतिका जैन, एल्डरमेन श्री राजू राघवानी, नगर निगम के पूर्व पार्षद श्री सुन्दर लाल जोगी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजेन्द्र बंजारे, श्री बबलू त्रिवेन्द्र सहित नगर की महिलाओ, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओ, वरिष्ठ नागरिको, नवयुवको, आमजनो ने बडी संख्या में 54 वी पुण्यतिथि पर सादर नमन किया।
       पुष्पांजलि आयोजन में नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़, प्रदेश के पूर्वमंत्री श्री अमितेष शुक्ल, एमआईसी सदस्य श्री अमर गिदवानी, श्री अवतार बागल, पार्षद श्रीमती कृतिका जैन, पूर्व पार्षद श्री सुन्दरलाल जोगी ने महान समाज सुधारक मिनी माता को वात्सल्यमयी माता बतलाया, उन्होने कहा कि मिनी माता ने अपने जीवन में कभी भी किसी से कोई भेदभाव नहीं किया। सम्पूर्ण समाज को लेकर उन्होने सदैव मानव कल्याण का कार्य किया। नारी सशक्तिकरण, नारी शिक्षा, समाज एवं राष्ट्र के निर्माण एव विकास में उन्होने समाज सुधारक एवं पूर्व सांसद के रूप में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया जो सदैव ससम्मान स्मरण किया जाता रहेगा। कार्यकक्रम का संचालन नगर निगम के पूर्व पार्षद श्री सुन्दरलाल जोगी ने किया एवं अत में आभार प्रर्दशन नगर निगम सस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english