ब्रेकिंग न्यूज़

भविष्य की जल प्रदाय योजना हेतु नवीन घरेलू/व्यावसायिक/बल्क  जल कनेक्शन की मांग का पंजीयन

रायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर को 150 एम एल डी जल शुद्धिकरण संयंत्र हेतु स्वीकृति प्राप्त है ।  शहर में भविष्य की जल प्रदाय व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं जल आपूर्ति योजनाओं के प्रभावी नियोजन के उद्देश्य से नगर निगम क्षेत्र के ऐसे नागरिकों से नवीन जल कनेक्शन की संभावित मांग का विवरण आमंत्रित किया गया है, जिनके पास वर्तमान में नगर पालिक निगम का जल कनेक्शन उपलब्ध नहीं है।
इच्छुक नागरिक निर्धारित आवेदन प्रपत्र में आवश्यक जानकारी भरकर इस सर्वे मे भाग ले सकते हैँ। 
इस प्रक्रिया का उद्देश्य केवल भविष्य की जलापूर्ति योजना तैयार करने, मांग का आकलन (डिमांड असेसमेंट ) करने तथा आवश्यक अधोसंरचना के नियोजन हेतु जानकारी एकत्रित करना है।
महत्वपूर्ण
यह आवेदन/पंजीयन केवल संभावित मांग के आकलन हेतु है। आवेदन जमा करने मात्र से जल कनेक्शन स्वीकृत अथवा प्रदान किया जाना सुनिश्चित नहीं माना जाएगा। जल कनेक्शन प्रदान किया जाना संबंधित क्षेत्र में उपलब्ध तकनीकी व्यवहार्यता, अधोसंरचना, प्रचलित नियमों एवं सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के अधीन होगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english