14 अगस्त को बिलासपुर जिले में होंगे देशभक्ति से जुड़े विविध आयोजन
-तिरंगा दौड़ एवं मैराथन, भारत विभाजन विभीषिका दिवस, तिरंगा बाइक रैली और तिरंगा यात्रा का होगा आयोजन
बिलासपुर / हर घर तिरंगा अभियान एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को बिलासपुर में देशभक्ति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से दिनभर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 7.30 बजे तिरंगा दौड़ एवं मैराथन का आयोजन नेहरू चौक से पंडित लाल बहादुर शास्त्री स्कूल तक किया जाएगा। इसके पश्चात सुबह 8.30 बजे भारत विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागार में आयोजित होगा। इसी क्रम में सुबह 11 बजे सीएमडी चौक से तिरंगा बाइक रैली निकाली जाएगी। दोपहर 3 बजे मिनी स्टेडियम दयालबंद से रिवर व्यू तक तिरंगा यात्रा आयोजित होगी। शाम 6 बजे रिवर व्यू में वंदेमातरम् बैंड की प्रस्तुति दी जाएगी। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जिलेवासियों से इन सभी आयोजनों में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की भावना से जुड़ा अभियान है। उन्होंने नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता कर स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों को सफल बनाने का आह्वान किया है। file photo













Leave A Comment