ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया अदा नहीं करने पर 8 व्यवसायिक परिसरों को तत्काल किया सीलबंद

 *सीलबंदी करते ही 2 लाख रूपये से अधिक के बड़े बकायादारों ने तत्काल कर दिया कुल 5 लाख 24 हजार 171 रूपये बकाया राशि का भुगतान*
 रायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के आदेशानुसार और अपर आयुक्त राजस्व श्री लोकेश्वर साहू , उपायुक्त राजस्व डॉ अंजलि शर्मा और नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के निर्देशानुसार एवं नगर निगम जोन 8 सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल के मार्गनिर्देशन और राजस्व निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री राकेश दुबे, श्री शिवेन्द्र सिंग की उपस्थिति में नगर पालिक निगम जोन 8 की राजस्व विभाग की टीम द्वारा नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड कमांक 1, पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 और शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 क्षेत्र अंतर्गत 8 बडे बकायादारों द्वारा विगत कई वर्षों से बकाया राशि नगर पालिक  निगम रायपुर द्वारा डिमांड बिल डिमांड नोटिस एवं अंतिम नोटिस जारी करने के उपरांत भी नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग को बकाया राशि अदा नहीं करने पर अभियान चलाकर संबंधित 8 बड़े बकायादारो के 8 व्यवसायिक परिसरो को तत्काल ताला लगाकर सीलबंद करने की कडी कार्यवाही की गयी।
         रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल एवं सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल ने बताया कि आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 राजस्व विभाग द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड कमांक 1 अंतर्गत  75237   रू. के बकायेदार ओमप्रकाश तिवारी , 82554  रू. के बकायेदार सुरेन्दर सिंग , 211633   रू. के बकायेदार राहुल धारीवाल के सम्बंधित व्यवसायिक परिसरों को बकाया अदा नहीं करने पर ताला लगाकर सीलबंद कर दिया गया. 
वहीं जोन क्षेत्र अंतर्गत पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 क्षेत्र अंतर्गत  502813 रू.के बकायादार रामानंद अग्रवाल द्वारा सीलबंद कार्रवाई होते ही तत्काल 263064 रू. बकाया राशि का पार्ट पेमेंट कर दिया. जबकि 993482 रू. के  बकायादार संतोषी देवी/ रामनिवास  के संबंधित व्यवसायिक परिसर को बकाया राशि अदा नहीं किये जाने पर  तत्काल ताला लगाकर सीलबंद कर दिया गया. शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 क्षेत्र अंतर्गत 168613 रू के बकायादार रजिन्दर सिंग सब्बरवाल द्वारा बकाया अदा नहीं किये जाने पर उनके सम्बंधित व्यवसायिक परिसर में नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग की टीम द्वारा तत्काल 8 दुकानों को ताला लगाकर सीलबंद कर दिया गया. वार्ड 21 क्षेत्र अंतर्गत 170707 रू के बकायादार अनुराग विज एवं 90984 रू के बकायादार तेजेन्दर सिंग ने सीलबंदी कार्रवाई होते ही अपना सम्पूर्ण बकाया राशि क्रमशः 170707 रू एवं 90984 रू का धनादेश प्रदत्त कर स्थल पर ही नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग की टीम को तत्काल भुगतान कर दिया. 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english