ब्रेकिंग न्यूज़

 महापौर मीनल चौबे ने लास्टिक कचरे के पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने ‘बॉटल्स फॉर चेंज’ पहल का किया शुभारंभ

 रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत यंग इंडियंस, सीआईआई रायपुर चैप्टर के सहयोग से प्लास्टिक कचरे के स्रोत स्तर पर पृथक्करण एवं वैज्ञानिक पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने वाली ‘बॉटल्स फॉर चेंज’ पहल का शुभारंभ आज महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा किया गया।
इस पहल के तहत शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर छह प्लास्टिक बैंक स्थापित किए जाएंगे। ये प्लास्टिक बैंक निम्न स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे: नगर निगम मुख्यालय, आजाद चौक, बूढ़ा तालाब शीतला मंदिर के पास, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के बाहर (यूनिवर्सिटी गेट के आगे), अनुपम गार्डन और महादेव घाट।
इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को प्लास्टिक कचरे को स्रोत पर ही अलग करने के लिए जागरूक करना तथा एकत्रित प्लास्टिक को उचित चैनल के माध्यम से पुनर्चक्रण के लिए भेजना है।
इस पहल के अंतर्गत बिसलेरी द्वारा एकत्रित प्लास्टिक की लगभग 46 हजार बोतलों के पुनर्चक्रण से एक बेंच तैयार की जाएगी, जिसे नगर निगम को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। यह गतिविधि प्लास्टिक कचरे के पुनर्चक्रण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिकों को प्रेरित करेगी।
इस पहल के अगले चरण में आवासीय कॉलोनियों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, होटल, रेस्टोरेंट तथा अन्य थोक कचरा उत्पादकों से प्लास्टिक कचरे का संग्रहण कर उसे उचित चैनल के माध्यम से पुनर्चक्रण के लिए भेजा जाएगा। साथ ही, विभिन्न हितधारकों के समन्वय से नियमित प्लास्टिक कचरा संग्रहण अभियान भी आयोजित किए जाएंगे।
को स्रोत पर कचरा पृथक्करण के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ प्लास्टिक के पुनर्चक्रण को भी बढ़ावा देगी। 
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने इस अवसर पर कहा कि प्लास्टिक कचरे का सही प्रबंधन केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही संभव है। ‘बॉटल्स फॉर चेंज’ जैसी पहल नागरिकों से प्लास्टिक कचरे को सामान्य कचरे से अलग कर पुनर्चक्रण के लिए भेजा जाएगा, जिससे लैंडफिल पर जाने वाले कचरे की मात्रा कम होगी। साथ ही, यह पहल माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्लास्टिक एवं ठोस कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन, स्रोत पर पृथक्करण तथा नियमों के प्रभावी अनुपालन के संबंध में दिए गए निर्देशों के पालन की दिशा में भी सहायक होगी।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नागरिकों से अपील की  कि वे प्लास्टिक कचरे को अन्य कचरे से अलग रखें और उसे निर्धारित प्लास्टिक बैंक अथवा संग्रहण व्यवस्था के माध्यम से पुनर्चक्रण के लिए उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि इस सीएसआर पहल के माध्यम से रायपुर को स्वच्छ, जागरूक और पर्यावरण-अनुकूल शहर बनाने की दिशा में जनभागीदारी को और मजबूत किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर निगम के अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डे, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यपालन अभियंता श्री योगेश कडु, उप अभियंता श्रीमती कृष्णा राठी एवं श्री संस्कार शर्मा, एसडब्ल्यूएम विशेषज्ञ श्री प्रमीत चोपड़ा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की सीएसआर टीम से श्री बाला साईदाबाबू एवं श्री संतोष कुमार साहू तथा यंग इंडियंस, सीआईआई रायपुर चैप्टर की ओर से श्रीमती अदिति, श्री शाहिद एवं श्री दीपेन उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english