ब्रेकिंग न्यूज़

 मालवीय रोड, बैजनाथपारा मार्ग अतिक्रमण से मुक्त हुआ

  रायपुर- रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम अपर आयुक्त नगर निवेश श्री पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश श्री आशुतोष सिंह, शशयक अभियंता श्री नीतीश झा,नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़नदस्ता प्रभारी श्री तस्सवुर अली सहित सम्बंधित यातायात पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता की टीम द्वारा राजधानी शहर रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत मालवीय मार्ग एवं बैजनाथपारा मुख्य मार्ग  में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत बाजार क्षेत्र में प्रमुख मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करने व्यापक अभियान के अंतर्गत जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देने सभी सम्बंधित दुकानदारों को  एक बार पुनः स्पष्ट समझाइश दी गयी कि वे सड़क पर कब्जा ना करें, अन्यथा की स्थिति में सड़क पर रखे उनके सामानों की यातायात जाम की समस्या दूर करने जनहित में सख्तीपूर्वक जब्ती कर ली जाएगी, अन्यथा की स्थिति में सम्बंधित कब्जाधारी दुकानदार इसके लिए स्वतः जिम्मेदार रहेंगे ।
    चलाये गए जनहितकारी टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत नगर निगम जोन 4  क्षेत्र अंतर्गत मालवीय रोड एवं बैजनाथपारा मुख्य मार्ग  के मार्ग विभाजक के दोनों ओर मार्ग अतिक्रमण मुक्त रहा. सख्ती से व्यवस्था में सुधार परिलक्षित हुआ. 
इस दौरान 2 दुकानदारों द्वारा मुख्य बाजार के सड़क मार्ग पर किये गए कब्जे की पर सम्बंधित दुकानदारों को भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी चेतावनी देते हुए कुल 2000 रूपये का ई चालान वसूलने की कार्रवाई की गयी।
        टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत लगातार चलाये जा रहे अतिक्रमणरोधी अभियान से राजधानी शहर रायपुर के भिन्न मुख्य बाजार क्षेत्रों के विभिन्न प्रमुख मार्गो का यातायात निरन्तरता से सुगम और सुव्यवस्थित हो रहा है और इससे आमजनों एवं राहगीरों को यातायात जाम की समस्या से  त्वरित राहत मिलने का क्रम निरन्तर जारी है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english