ब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टर ने ली तिल्दा राजस्व अनुविभाग की समीक्षा बैठक

  *बकेटिंग, स्वामित्व योजना, बटांकन, अवैध प्लाटिंग और लंबित प्रकरणों पर हुई गहन समीक्षा*

*राजस्व सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रकरणों का करें समयबद्ध निराकरण-कलेक्टर डॉ सिंह*
रायपुर/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज तिल्दा राजस्व अनुविभाग के भू-अभिलेख एवं राजस्व विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व रिकॉर्ड शत-प्रतिशत अद्यतन किए जाएं तथा राजस्व सेवाओं को लेकर आमजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। 
कलेक्टर ने लंबित राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने तथा खातों की 100 प्रतिशत बकेटिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक खसरा नंबर का संबंधित किसान के नाम से सही मैपिंग किया जाए, ताकि किसानों का रिकॉर्ड त्रुटिरहित एवं प्रामाणिक रहे। उन्होंने पटवारीवार बकेटिंग की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक (आरआई) एवं पटवारी उपस्थित थे।
बैठक में स्वामित्व योजना, अवैध प्लाटिंग, नक्शा बटांकन, डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) और ऑनलाइन लंबित राजस्व प्रकरणों की भी गहन समीक्षा हुई। कलेक्टर ने अवैध प्लाटिंग के मामलों में प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा संबंधित अधिकारियों को ऐसे मामलों की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। 
 
बैठक में नक्शा बटांकन, स्वामित्व योजना, डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) एवं अन्य लंबित ऑनलाइन राजस्व प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर ऑनलाइन रिकॉर्ड अद्यतन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वामित्व योजना के पात्र हितग्राहियों को शीघ्र पट्टा वितरण तथा सभी डिजिटल सिग्नेचर, मोबाइल नंबर, जेंडर सहित सभी आवश्यक प्रविष्टियों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने पर जोर दिया। 
 
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा आरबीसी 6-4 के लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने कहा। जाति एवं आय प्रमाण-पत्रों के लिए आंगनबाड़ी और स्कूलों से समन्वय कर आवश्यक जानकारी पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में तहसीलदार, आरआई या पटवारी का प्रतिवेदन लंबित होने के कारण सुनवाई स्थगित नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को आपसी समन्वय से समय पर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री के.एम. अग्रवाल, एसडीएम तिल्दा श्री मुकेश कोठारी सहित तिल्दा राजस्व अनुविभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english