नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने आईएसबीटी के प्रांगण में फहराया राष्ट्रध्वज तिरंगा
रायपुर/आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने राजधानी रायपुर में भाठागांव में स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल ( आईएसबीटी ) भवन के प्रांगण में राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया. नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने अंतर राज्यीय बस टर्मिनल और रायपुर नगर निगम जोन 6 के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें दीं. उन्होंने भारत माता एवं महात्मा गाँधी एवं संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ बी. आर. अम्बेडकर, भारत गणराज्य के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया. समस्त उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक राष्ट्रगान किया. ध्वजारोहण के अवसर पर रायपुर नगर निगम अधीक्षण अभियंता मोटर कर्मशाला श्री प्रदीप यादव, नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता श्री दिनेश सिन्हा सहित अंतर राज्यीय बस टर्मिनल और रायपुर नगर निगम जोन 6 के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण की उपस्थिति रही.










Leave A Comment