ब्रेकिंग न्यूज़

 राजनांदगांव जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

 - विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
राजनांदगांव  । स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन शौर्य परेड मैदान पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह में राष्ट्रगीत वंदेमातरम्... एवं राष्ट्रगान जन गण मन... का गायन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपना उद्बोधन दिया। इस दौरान कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक गुब्बारे आसमान में छोड़े। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ध्वजारोहण के बाद समारोह में परेड का निरीक्षण किया। परेड द्वारा हर्ष फायर किया गया। परेड द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया एवं उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने शहीद जवानों के परिवारजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड में आम्र्स प्लाटून के साथ-साथ एनसीसी और स्काउट-गाईड की टुकडिय़ों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विजेता प्रतिभागियों एवं टीम को पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा उपस्थित थे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के परेड का नेतृत्व परेड कंमाडर रक्षित निरीक्षक राजनांदगांव श्री लोकेश कुमार कंवर ने किया। प्रशिक्षु सूबेदार राजनांदगांव सुश्री नेहा मान ने परेड टू-आई-सी का दायित्व निभाया। परेड में 15 प्लाटून भाग ले रहे हैं। परेड में जीडी 38वीं बटालियन आईटीबीपी राजनांदगांव, 8वीं वाहिनी राजनांदगांव, जिला बल पुरूष, पीटीएस बल पुरूष, जिला बल महिला, नगर सेना महिला, पीटीएस महिला बल, एनसीसी बालक दिग्विजय महाविद्यालय, नेवल विंग एनसीसी बालक दिग्विजय महाविद्यालय, एनसीसी बालिका दिग्विजय महाविद्यालय, एनसीसी बालिका कमला कालेज, एनसीसी बालक स्टेट हाई स्कूल, एनसीसी बालिका स्टेट हाई स्कूल, एनसीसी बालक जूनियर नेवल डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर, स्काउट-गाईड बालिका महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल शामिल हुए। स्वतंत्रता दिवस समारोह में पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिका निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने हरियर छत्तीसगढ़..., रॉयल किड्स कान्वेन्ट के विद्यार्थियों ने तेरा हिमालय..., युगांतर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हमारा विकसित भारत..., संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने भारत देश..., पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने मिट्टी के बेटे...देशभक्ति पूर्ण गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पहले विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने आकर्षक व्यायाम प्रदर्शन किया। समारोह में अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्री प्रतिमा चंद्राकर, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित श्री सचिन बघेल, अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास श्रीमती पूर्णिमा साहू, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह, श्री खूबचंद पारख, श्री संतोष अग्रवाल, श्री भरत वर्मा, श्री रमेश पटेल, पद्मश्री पुखराज बाफना, आईजी श्री अजय कुमार यादव, वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर, नगर निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम, सीएसपी सुश्री वैशाली जैन, एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतम पाटिल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री कमल किशोर श्रीवास्तव, श्री लेखा प्रसाद उर्वसा, श्रीमती शीतल दास, श्रीमती स्वाति जैन द्वारा किया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी गई प्रस्तुति
- पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिका निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को मिला प्रथम पुरस्कार
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शौर्य परेड मैदान पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत पर आधारित समूह नृत्य का आकर्षक प्रदर्शन किया। जिसमें पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिका निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा हरियर छत्तीसगढ़... गीत पर आधारित नृत्य समूह को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया।  पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा मिट्टी के बेटे... गीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव द्वारा हमारा विकसित भारत...गीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
स्वतंत्रता दिवस में आम्र्स प्लाटून वर्ग में 38वीं बटालियन आईटीबीपी को मिला प्रथम पुरस्कार
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शौर्य परेड मैदान पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में आम्र्स प्लाटून के साथ-साथ एनसीसी और स्काउट-गाईड की टुकडिय़ों ने हिस्सा लिया। आम्र्स प्लाटून वर्ग में 38वीं बटालियन आईटीबीपी की टोली को प्रथम एवं जिला पुलिस बल पुरूष के दल को द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया। अनाम्र्स प्लाटून वर्ग में एनसीसी बालक सिनियर दिग्विजय महाविद्यालय को प्रथम एवं एनसीसी बालक सिनियर दिग्विजय महाविद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में एनसीसी बालिका दिग्विजय महाविद्यालय को प्रथम एवं एनसीसी बालिका कमला कालेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में एनसीसी बालक स्टेट हाई स्कूल को प्रथम एवं एनसीसी नेवल डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english