स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने किया ध्वजारोहण
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर और एकात्म परिसर स्थित कार्यालयों में 80वें स्वाधीनता दिवस के पावन अवसर पर गरिमामय एवं देशभक्तिपूर्ण माहौल में ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया।भाजपा प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में आयोजित समारोह में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया और उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, श्रम आयोग अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, प्रदेश मंत्री द्वय अमित साहू व जयंती पटेल, प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने, डॉ. विजयशंकर मिश्रा, डॉ. किरण बघेल, अंजय शुक्ला सहित वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी, विभिन्न निगमों, मण्डलों व आयोगों के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
एकात्म परिसर में भी लहराया गया तिरंगा
भाजपा के एकात्म परिसर स्थित कार्यालय में भी स्वाधीनता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्र सेवा का संकल्प दोहराया।












Leave A Comment